सब्सक्राइब करें

एक्टिंग के लिए दिव्या दत्ता ने ठुकराया था शादी का ऑफर, सिख दंगों के बीच बीता है बचपन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Sep 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Divya Dutta Birthday 5 Things You Didn’t Know About actress
दिव्या दत्ता - फोटो : social media

सौ से ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिका निभाने वाली दिव्या दत्ता बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। 42वां जन्मदिन मना रहीं दिव्या दत्ता अपनी एक्टिंग के दम पर सपोर्टिंग किरदारों में भी जान भर देती हैं। पंजाब के लुधियाना शहर में दिव्या का जन्म एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में आई फिल्म इश्क में जीना इश्क में मरना से की थी।

Trending Videos
Divya Dutta Birthday 5 Things You Didn’t Know About actress
दिव्या दत्ता - फोटो : social media
दिव्या दत्ता जब सात साल की थीं तब ही उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद दिव्या की मां ने अकेले ही उनका पालन पोषण किया। दिव्या दत्ता की मां डॉ. नलिनी दत्ता एक सरकारी अधिकारी थीं। 1984 में पंजाब में हुए सिख दंगों के समय दिव्या बहुत छोटी थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उस समय वो डर कर अपनी मम्मी के दुप्पटे में छिप गई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Dutta Birthday 5 Things You Didn’t Know About actress
अभिनेत्री दिव्या दत्ता - फोटो : amarujala

अमर उजाला में लिखे 'ब्लॉग' में दिव्या दत्ता ने बताया कि जब मैं चार साल की थी तब मुझे एक दिन लगा कि मैं एक्टिंग बढ़िया कर लेती हूं। होता ये था कि उन दिनों अमिताभ बच्चन की डॉन रिलीज हो चुकी थी और फिल्म का गाना खइके पान बनारसवाला खूब बजा करता था। मैंने भी उनका पान खाकर नाचने वाला स्टाइल देख रखा था तो घर पर मैं इसी गाने पर खूब नाचा करती। मम्मी का दुपट्टा लेकर मैं उसे कमर में बांध लेती और होठों पर पान वाली लाली लाने के लिए खूब सारी लाल लिपस्टिक लगा लेती। हमारे घर पर बाकायदा इसका शो हुआ करता था। उनकी पार्टी चलती और मेरा डांस।

दिव्या दत्ता का ब्लॉग पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
 

जीवन में परिवार बहुत मायने रखता है: दिव्या दत्ता

Divya Dutta Birthday 5 Things You Didn’t Know About actress
दिव्या दत्ता
दिव्या मुंबई आने से पहले पंजाब के रीजनल टीवी कमर्शियल्स के लिए मॉडलिंग करती थीं। लीजा रे और आफताब शिवदासानी की फिल्म कसूर में दोनों की रोमांटिक कैमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद की गई थी। फिल्म के सारे गाने भी हिट रहे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं लीजा रे उस समय हिंदी नहीं बोल पाती थीं इस फिल्म में दिव्या दत्ता ने ही उनके लिए हिंदी डबिंग की थी।
विज्ञापन
Divya Dutta Birthday 5 Things You Didn’t Know About actress
दिव्या दत्ता

दिव्या का नाम कुछ समय के लिए इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट संदीप शेरगिल से जुड़ा। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। दिव्या को 19 साल की उम्र में अमेरिका से शादी का प्रपोजल मिला था। लड़का डॉक्टर था लेकिन दिव्या ने शादी छोड़ करियर पर फोकस किया। हालांकि अभी भी दिव्या ने शादी नहीं की है। पेंग्विन के मुताबिक दिव्या बचपन में किडनैप हो गई थीं हालांकि उनकी मां और पुलिस ने मिलकर उन्हें बचा लिया। दिव्या दत्ता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें ये सम्मान इरादा फिल्म के लिए मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed