{"_id":"5bc710c2bdec22699917644d","slug":"divyanka-tripathi-buy-new-mercedes-car-she-put-photo-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली मर्सिडीज कार की मालकिन बनीं संग दिव्यांका, पति संग इंस्टाग्राम पर डाला ऐसा फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली मर्सिडीज कार की मालकिन बनीं संग दिव्यांका, पति संग इंस्टाग्राम पर डाला ऐसा फोटो
Wed, 17 Oct 2018 04:12 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
divyanka tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
#Metoo पर बयान देकर सुर्खियों में आने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी पहली मर्सिडीज कार को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कार की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। तस्वीर में वे अपने पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया के संग कार की पूजा करते नजर आ रही हैं। कार की पहली ट्रिप पर दिव्यांका पति विवेक के संग मंदिर गईं। मंदिर में इस जोड़े ने भगवान का आशीर्वाद लिया।
2 of 5
divyanka tripathi
विवेक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार के संग अपनी और दिव्यांका की तस्वीर शेयर की है। कैप्शन था, "We did this thang today! #NewAdditions #NewFragrances"। तस्वीर में दोनों टेलीविजन स्टार कार की पिछली सीट पर बैठे नजर आ रहे। दिव्यांका और विवेक ने जुलाई 2016 में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बते' के दौरान हुई थी।
3 of 5
divyanka tripathi
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया हाल ही में मालदीव से शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मना कर लौटे। दिव्यांका और विवेक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विवेक दहिया ने फोटोशूट की तस्वीर शेयर की। विवेक ने जैसे ही ये फोटो शेयर की उनकी फीमेल फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Divyanka Tripathi
इस तस्वीर में विवेक शर्टलेस बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। उनकी यह तस्वीर काफी हॉट हैं। विवेक ने जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की वैसे ही उनको शादी का प्रपोजल आने लगे। अब पति की फोटो पर ऐसे कमेंट्स आते देख दिव्यांका को रहा नहीं गया और उन्होंने भी कमेंट कर दिया। फीमेल यूजर्स के कमेंट पर दिव्यांका ने कमेंट करते हुए लिखा- No Touching, No Touching, Only Seeing, Only Seeing।
विज्ञापन
5 of 5
Divyanka Tripathi
इससे पहले #metoo में दिव्यांका त्रिपाठी ने तनुश्री दत्ता के समर्थन में आते हुए देश की बेटियों के इस कदम की खुलकर तारीफ की। दिव्यांका ने बताया कि मुझे गर्व है अपने देश की बेटियों पर, जो खुद के लिए अवाज उठाती नजर आ रही हैं। मुझे यह भी पता है कि यह आसान नहीं है कि खुद के साथ हुई बदसलूकी को पूरे दुनिया के सामने पेश करना, क्योंकि बहुत कम लोग इसे समझ पाते हैं और कुछ लोग भावनाओं का मजाक बनाना शुरू कर देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।