दिवाली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास त्योहार पर सभी लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। किसी त्योहार की बात हो और बॉलीवुड से उसका संबंध ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां, जिस तरह अन्य त्योहारों से जुड़े बॉलीवुड फिल्मों में गाने बन चुके हैं ऐसी ही दिवाली पर भी हिंदी फिल्मों में कई गाने बने हैं। इस खास मौके पर आज हम आपको दिवाली पर आधारित गानों से रूबरू करवाते हैं।
'दीप दिवाली के झूठे' से लेकर 'पैरों में बंधन है' तक, दिवाली पर सुनें ये खास गाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाना- दीप दिवाली के झूठे
ये गाना अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म जुगनू का है। ये फिल्म 1973 में आई थी। इस गाने को धर्मेंद्र पर फिल्माया गया है। इस गाने में मशहूर गायक किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी है।
गाना- आई है दिवाली सुनो जी घरवाली
ये गाना फिल्म आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया का है। इस फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, जॉनी लीवर और विनय आनंद जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को अल्का याग्निक, कुमार सानू, उदित नारायण, केतकी दवे, शान और स्नेहा पंत ने गाया है। ये फिल्म साल 2001 में आई थी।
गाना- डोला रे डोला
इस गाने को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म देवदास का है। इस गाने को श्रेया घोषाल और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। फिल्म देवदास साल 2002 में आई थी।
गाना- कभी खुशी कभी गम
ये गाना फिल्म कभी खुशी कभी गम का है। ये फिल्म साल 2001 में आई थी। इस गाने को अभिनेत्री जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है। इस गाने को मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने गया है।