फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर निकल चुका है इन आठ फिल्मों का दिवाला, बॉक्स ऑफिस पर हुई थीं बुरी तरह फ्लॉप

Sat, 14 Nov 2020 04:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 14 Nov 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 Bollywood eight Flop movies Which Released On Diwali
दिवाली पर रिलीज होने वाली फ्लॉप फिल्में - फोटो : self

आम लोगों की तरह दिवाली का त्योहार फिल्मी सितारों के लिए भी बेहद खास होता है। इस साल कोरोना महामारी के कारण भले ही दिवाली पर कोई फिल्म रिलीज न हुई हो लेकिन हर साल बड़े कलाकार और निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिनकी फिल्में दिवाली पर रिलीज होती हैं, यह फिल्में बहुत बार पर्दे पर धमाल मचा देती है लेकिन बहुत बार इन फिल्मों का दिवाला निकल जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद वह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थीं। 

Diwali 2020 Bollywood eight Flop movies Which Released On Diwali
मिशन कश्मीर - फोटो : file photo

फिल्म- मिशन कश्मीर
इस फिल्म में ऋतिक रोशन, संजय दत्त और प्रीति जिंटा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म मिशन कश्मीर साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म का अच्छा-खासा बजट था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई थी।

Diwali 2020 Bollywood eight Flop movies Which Released On Diwali
जान-ए-मन - फोटो : file photo

फिल्म- जान-ए-मन
इस फिल्म में अक्षय कुमार, सलमान खान, प्रीति जिंटा और अनुपम खेर सहित कई सितारे मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2006 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। लव ट्रायंगल पर बनी फिल्म जान-ए-मन दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। इस फिल्म का निर्देशन शिरीष कुंदर ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 Bollywood eight Flop movies Which Released On Diwali
सांवरिया - फोटो : file photo

फिल्म- सांवरिया
इस फिल्म से अभिनेता रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। फिल्म सांवरिया साल 2007 की दिवाली पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्माता-निर्देशक संजया लीला भंसाली ने किया था। फिल्म सांवरिया से मेकर्स को काफी उम्मीदे थीं, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

विज्ञापन
Diwali 2020 Bollywood eight Flop movies Which Released On Diwali
ब्लू - फोटो : file photo

फिल्म- ब्लू
यह फिल्म साल 2009 की दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, जायेद खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन एंथोनी डिसूजा ने किया था। बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म ब्लू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed