दिवाली पर हर तरफ धूमधाम दिखाई देती है। बॉलीवुड भी इस त्योहार को मानने में पीछे नहीं रहता है और इसका प्रभाव सिनेमा में पर्दे पर भी दिखाई देता है। फिल्मों में अक्सर तीज-त्योहार दर्शाए जाते हैं। कई फिल्में हैं जिनमें होली से लेकर रक्षाबंधन तक के त्योहार दिखाए गए हैं और उन पर शानदार गाने भी फिल्माएं गए हैं। हालांकि दिवाली पर बेहद गिने-चुने गाने देखने को मिलती हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनमें दिखी दिवाली की धूम और इनके गाने आपकी दिवाली की रौनक में भी चार चांद लगा देंगे।
Diwali 2022: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखी दिवाली की जबरदस्त धूम, इनके गाने बढ़ा देंगे आपके त्योहार की रौनक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी खुशी कभी गम
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में परिवार और रिश्तों की अहमियत को बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म का एक सीन हर किसी को याद रहता है, जब जया बच्चन अपने बेटे यानी शाहरुख खान के लिए दरवाजे पर आरती की थाल लिए खड़ी होती हैं। यह सीन दिवाली के अवसर के लिए फिल्माया गया है।
साल 2021 में आई फिल्म 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया' में घरेलू परेशानियों के बीच पति-पत्नी का रिश्ता और जबरदस्त कॉमेडी दिखाई गई है। इस फिल्म का गाना 'आई रे दिवाली सुनो जी घरवाली' दिवाली पर फिल्माया गया ऐसा गाना है, जो आपके त्योहार की रौनक को और भी बढ़ा देगा। इस फिल्म में जॉनी लीवर और केतकी दवे के बीच दिवाली का एक सीन है, जिसे देखकर हंसी को रोक पानी मुश्किल है।
बॉलीवुड में कई ऐसे गाने बने हैं जो न सिर्फ खूबसूरती से गाए गए हैं, बल्कि दिल को भी छू जाते हैं। दिवाली पर बना ऐसा ही एक भक्ति गीत है जो लगभग हर किसी ने सुना होगा। 1977 में आई फिल्म 'शिरडी के साईं बाबा' में दिवाली पर फिल्माया गया गाना, 'दीपावली मनाओ सुहानी' खूब गुनगुनाया जाता है।
1973 में आई फिल्म जुगनू में भी दिवाली पर बेहद खूबसूरत गाना फिल्माया गया है। इस गाने के बोल हैं दीप दिवाली के झूठे....ये गाना बेहद खास है, जो लोगों के दिल को छू जाता है। किशोर कुमार द्वारा गाए गए इस गाने में अभिनेता धर्मेंद्र और कॉमेडियन महमूद कई बच्चों के साथ मस्ती करते दिखाए गए हैं।