फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dobaaraa Box Office Collection: 'दोबारा' पर भारी पड़ा तापसी और अनुराग का बयान, लागत निकालना भी मुश्किल!

Mon, 22 Aug 2022 12:19 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 22 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
dobaaraa box office collection day 3 taapsee pannu and anurag kashyap movie performed very low
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। टाइम ट्रेवल से जुड़ी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म पर बायकॉट का असर देखने को मिल रहा है। तापसी और अनुराग ने अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले विवाद मोल लिया था। 'दोबारा' पर विवाद का उल्टा असर देखने को मिल रहा है। 'दोबारा' की तीसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 

dobaaraa box office collection day 3 taapsee pannu and anurag kashyap movie performed very low
दोबारा - फोटो : social media

तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार झटका मिला है। पहले ही दिन अनुराग कश्यप की फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक ही नहीं मिले, थियेटर खाली थे। हालात ऐसे थे कि कई जगहों पर शोज तक कैंसिल करने पड़े। हालांकि इसे बॉलीवुड फिल्मों के  बायकॉट का असर कहें या कुछ और, लेकिन इन दिनों हिंदी सिनेमा के हालात सही नहीं चल रहे हैं।

dobaaraa box office collection day 3 taapsee pannu and anurag kashyap movie performed very low
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोबारा के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। तीसरे दिन अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू की फिल्म ने 1.10 करोड़ का कारोबार किया है। ओपनिंग डे पर दोबारा ने महज 72 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं शनिवार को पिक्चर ने 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 2.84  करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dobaaraa box office collection day 3 taapsee pannu and anurag kashyap movie performed very low
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तापसी और अनुराग की दोबारा को ठीक-ठाक मिले रिव्यू के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। तापसी की दोबारा के हालात तो आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से भी बुरे हो रहे हैं। जिस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन हो रहा है, उस हिसाब से तो तापसी पन्नू की फिल्म के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed