बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' बीते दिन यानी 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह थ्रिलर फिल्म रिलीज से पहले से ही काफी चर्चाओं में थी। बॉक्स ऑफिस पर धीमी ओपनिंग मिलने के बाद इस फिल्म के लिए अब एक और बुरी खबर आ रही है, जिसे सुन फिल्म की स्टार कास्ट के साथ-साथ मेकर्स को भी बड़ा झटका लग सकता है। रिलीज से पहले मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बावजूद फिल्म को लगातार झटके मिल रहे हैं।
Dobaaraa: बॉक्स ऑफिस पर खराब ओपनिंग के बाद लीक हो गई 'दोबारा',थिएटर में भी तापसी की फिल्म को लेकर पसरा सन्नाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन लीक हुई तापसी की फिल्म
दरअसल, तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'दोबारा' रिलीज के सिर्फ एक दिन बाद ही पायरेसी करने वालों का शिकार हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म 20 अगस्त को ऑनलाइन लीक हो गई है। अनुराग कश्यप निर्देशित यह फिल्म बहुत सी पायरेटेड वेबसाइट्स पर रिलीज हो चुकी है। तमिल रॉकर्स, मूवीरूल जोक्स और टेलीग्राम पर भी लीक हो चुकी है। इस खबर के सामने आते ही फिल्म के फैंस और उनके साथ ही मेकर्स को भी झटका लगा है क्योंकि लीक होने का सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा।
नहीं चला तापसी-अनुराग की जोड़ी का जादू
'मनमर्जियां' जैसी मल्टीस्टारर फिल्म में साथ काम करने के बाद फिल्म 'दोबारा' से अनुराग कश्यप और तापसी की जोड़ी ने फैंस को एंटरटेन करने के लिए बड़े पर्दे पर वापसी की थी। लेकिन इस बार इनकी जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म को दर्शकों का ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इसके साथ ही फिल्म को आईएमबीडी ने भी सिर्फ 3.5 रेटिंग दी है और लीक होने के बाद दर्शक फिल्म को जमकर डाउनलोड और शेयर कर रहे हैं।
थ्रिलर फिल्म है 'दोबारा'
तापसी 'दोबारा' एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक मर्डर के चारों तरफ घूमती है। तापसी अपने परिवार के साथ एक ऐसे घर में जाती हैं, जहां उन्हें कुछ अजीब चीजें दिखती हैं। उन्हें एक पुराने टीवी में एक लड़का दिखता है, जो कही ना कही उनकी जिंदगी से जुड़ा हुआ होता है।