फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Doctor G Box Office Collection: आयुष्मान की फिल्म को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

Sun, 16 Oct 2022 09:33 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 16 Oct 2022 09:33 PM IST
सार

अपने शानदार अभिनय और फिल्मों के चुनाव के लिए मशहूर आयुष्मान खुराना फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म डॉक्टर जी का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
Doctor G Box Office Collection Day 3 Ayushmann Khurrana Rakul Preet Singh film earns this much on Sunday
डॉक्टर जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने शानदार अभिनय और फिल्मों के चुनाव के लिए मशहूर आयुष्मान खुराना फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म डॉक्टर जी का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच तीसरे दिन हुए फिल्म के कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितनी कमाई की-

Doctor G Box Office Collection Day 3 Ayushmann Khurrana Rakul Preet Singh film earns this much on Sunday
डॉक्टर जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लीग से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर आयुष्मान खुराना अक्सर अपनी फिल्मों के जरिए सामाजिक मुद्दों का उजागर करते हैं। अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं अभिनेता की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। हालांकि, शुरुआत में धीमी रफ्तार के बाद अब फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी आई है। वहीं, बात करें रविवार को हुई कमाई की तो फिल्म ने तीसरे दिन देशभर में 5.50 करोड़ का कारोबार किया है। 

Nayanthara-Vignesh: नयनतारा-विग्नेश के जुड़वां बच्चों के केस में हुआ बड़ा खुलासा, छह साल से शादीशुदा है कपल!

Doctor G Box Office Collection Day 3 Ayushmann Khurrana Rakul Preet Singh film earns this much on Sunday
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही अब फिल्म की कुल कमाई देशभर में 15.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इससे पहले फिल्म ने अपने पहले दिन महज 3.5 करोड़ का बिजनेस किया था। जबकि दूसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी करते हुए फिल्म ने शनिवार को 5.22 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, तीसरे दिन भी फिल्म ने कमाई में मामूली सी बढ़ोतरी हुई है। 

Kantara: अनुष्का शेट्टी पर भी चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देख ऋषभ के अभिनय की दीवानी हुईं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor G Box Office Collection Day 3 Ayushmann Khurrana Rakul Preet Singh film earns this much on Sunday
डॉक्टर जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, बात करें फिल्म की तो 14 अक्तूबर को रिलीज हुई यह फिल्म करीब 35 करोड़ के बजट से बनाई गई है। इस फिल्म से अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप ने बतौर निर्देशक अपना डेब्यू किया है। फिल्म को 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इससे पहले आयुष्मान खुराना 'अनेक' में नजर आए थे जबकि वह आगे फिल्म  'एन एक्शन हीरो' में दिखाई देंगे।

Hansika Motwani: साल के अंत में शादी करने जा रही हैं हंसिका मोटवानी! जयपुर के इस किले में लेंगी सात फेरे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed