मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी हर खबर पर फैंस अपनी नजर बनाए रखते हैं। अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए हर प्रशंसक उत्सुक रहता है। यही वजह है कि सितारे भी सोशल मीडिया पर समय-समय पर खुद से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। आज भी बहुत से सेलेब्स ने अपने बारे में जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं ...
Photos of the Day: रेड ड्रेस में रकुल ने किया घायल और मौनी रॉय की दिलकश अदाएं, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की बेटी जान्हवी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रविवार को जान्हवी ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। फैंस कमेंट में जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
करीना कपूर ने बॉलीवुड की सबसे प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से हैं। रविवार के दिन उन्होंने अपने पति सैफ के साथ एक रोमांटिक पोज वाली तस्वीर शेयर की है। बता दें कि सैफ और करीना की आज शादी की 10वीं सालगिरह है।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ उनके किरदार की भी खूब तारीफ हो रही है। रविवार को रकुल ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। रेड कलर के आउटफिट में एक्ट्रेस ने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं।
View this post on Instagram
मौनी रॉय एक्टिंग के अलावा अपनी अदाओं से लोगों को घायल करने के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैशन की तस्वीर साझा की है। इस फोटो में मौनी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
View this post on Instagram