फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara-Vignesh: नयनतारा-विग्नेश के जुड़वां बच्चों के केस में हुआ बड़ा खुलासा, छह साल से शादीशुदा है कपल!

Sun, 16 Oct 2022 08:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 16 Oct 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Nayanthara and Vignesh shivan surrogacy twins baby controversy couple got registered married 6 years ago
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : Instagram

साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर नयनतारा के घर अभी कुछ ही दिनों पहले उनके नन्हें शहजादों का आगमन हुआ है। अभिनेत्री और उनके पति विग्नेश शिवन हाल ही में दो जुड़वा बेटों के माता-पिता बने हैं, जिसकी जानकारी विग्नेश ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। लेकिन शादी के महज चार महीने के अंदर और  सरोगेसी के माध्यम से पेरेंट्स बनने के कारण दोनों मुश्किलों में फंसते दिखाई दिए थे। जहां एक तरफ सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के ऊपर सवालिया निशान लगा रहे हैं, वहीं पिछले दिनों राज्य सरकार ने भी नयनतारा और विग्नेश के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की थी। अब इस केस में एक  नया खुलासा हुआ है, जो चौंकाने वाला है। 

Nayanthara and Vignesh shivan surrogacy twins baby controversy couple got registered married 6 years ago
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : Instagram

विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी, जिसके बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री  सुब्रमण्यम ने बच्चों के जन्म को लेकर सवाल उठाते हुए इस मामले में कपल से सफाई की  मांग करने का आदेश दिया था। अब खबर है इस मांग के बाद नयनतारा और विग्नेश ने सरकार को हलफनामा सौंपा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कपल के द्वारा साझा किए गए हलफनामे से उनकी शादी का सच खुलकर सबके सामने आया है। दरअसल, इसके मुताबिक, 'दोनों ने छह साल पहले ही रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी। नयनतारा और विग्नेश ने छह साल पहले अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। कथित तौर पर कपल ने हलफनामे के साथ शादी के कागजात भी जमा किए हैं।' हालांकि, अभी तक नयनतारा और विग्नेश की ओर से इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। 
दिसंबर में शादी करेंगी हंसिका मोटवानी, जयपुर के इस 450 साल पुराने किले में लेंगी सात फेरे!

Nayanthara and Vignesh shivan surrogacy twins baby controversy couple got registered married 6 years ago
विग्नेश शिवन, नयनतारा - फोटो : social media

इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि नयनतारा और विग्नेश के बच्चों की सरोगेट मदर अभिनेत्री की रिश्तेदार हैं। यह महिला यूएई में रहती हैं। इतना ही नहीं कार्रवाई में यह भी पता लगा लिया है कि कपल के जुड़वां बच्चों का जन्म चन्नई के एक अस्पताल में हुआ था। बता दें कि 2021 के सरोगेसी एक्ट के अनुसार कोई भी कपल जिसे सरोगेसी की जरूरत है उसकी शादी को पांच साल या उससे अधिक होना चाहिए। सरोगेट महिला कपल का करीबी होना चाहिए। ऐसे में नयनतारा और विग्नेश ने नियमों का पालन किया है।
Celebs Last Post: खुदकुशी से पहले इन सितारों ने किया था आखिरी पोस्ट, किसी ने बनाए रील्स को कुछ ने शेयर की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Nayanthara and Vignesh shivan surrogacy twins baby controversy couple got registered married 6 years ago
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इसी साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बड़े ही भव्य तरीके से संपन्न हुई थी, जिसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के कई बड़े सितारे पहुंचे थे।
Kantara: अनुष्का शुट्टी पर भी चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देख ऋषभ के अभिनय की दीवानी हुईं अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed