इन दिनों सिनेमाघरों में साउथ की छोटे बजट की फिल्मों का जादू देखने को मिल रहा है। बीते दिनों रिलीज हुई माइथोलॉजिकल फिल्म 'कार्तिकेय 2' के बाद अब एक और कम बजट में बनी धमाकेदार एक्शन फिल्म लोगों के दिलों-दिमाग पर अपना जादू चलाने में कामयाब हो रही है। हम बात कर रहें हैं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' की। इस एक्शन पैक्ड फिल्म का खुमार आम लोगों के साथ-साथ सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों पर चढ़ रहा है और वह लोग लगातार दर्शकों से सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाने की अपील कर रहे हैं।
Kantara: अनुष्का शेट्टी पर भी चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देख ऋषभ के अभिनय की दीवानी हुईं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम्बले फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कांतारा' रिलीज के बाद से ही अपनी सफलता के उदाहरण पेश कर जनता को प्रभावित कर रही है। जहां इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अपार प्यार मिला, वहीं इसने देश के पॉपुलर सेलेब्स के दिलों में भी अपनी जगह बनाई है। जहां पहले धनुष, अनिल कुंबले, प्रभास, प्रशांत नील और कई अन्य हस्तियों ने फिल्म की प्रशंसा की थी, वहीं अब अनुष्का शेट्टी ने भी सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की जमकर तारीफ की है।
Celebs Last Post: खुदकुशी से पहले इन सितारों ने किया था आखिरी पोस्ट, किसी ने बनाए रील्स को कुछ ने शेयर की फोटो
अनुष्का शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म देखने का अपना अनुभव व्यक्त किया। अभिनेत्री ने लिखा, 'आज मैंने कांतारा देखी.. मुझे यह फिल्म पूरी तरह से पसंद आई। इसके हर अभिनेता, निर्माता, तकनीशियनों को बधाई ... टीम कांतारा आप सभी अद्भुत थे, और इसके अनुभव के लिए आप सभी का धन्यवाद .. ऋषभ शेट्टी आप अद्भुत थे ... प्लीज सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखें .. इसे मिस मत करो।'
दिसंबर में शादी करेंगी हंसिका मोटवानी, जयपुर के इस 450 साल पुराने किले में लेंगी सात फेरे!
.jpg)
ऋषभ शेट्टी की कांतारा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब हिंदी व अन्य भाषाओं में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म 'कांतारा' हिंदी डब वर्जन समेत तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो चुकी है। यह एक और ऐसी रीजनल भाषा की फिल्म है जो उत्तरी क्षेत्र में लहर पैदा कर रही है। यह फिल्म हिंदी में भी शानदार कलेक्शन कर रही है और आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई में बढ़त होने की उम्मीद है। हाल ही में बॉलीवुड की 'कोड नेम तिरंगा' और डॉक्टर जी भी रिलीज हुई हैं लेकिन उन दोनों के मुकाबले जंगल की रोमांचक कहानी कांतारा को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Black Adam: 'द रॉक'- वरुण की बातचीत से ट्वीटर हुआ गुलजार, 'ब्लैक एडम' एक्टर बोले- मुझे फिल्म देखकर जरूर बताएं