फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansika Motwani: साल के अंत में शादी करने जा रही हैं हंसिका मोटवानी! जयपुर के इस किले में लेंगी सात फेरे

Sun, 16 Oct 2022 07:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 16 Oct 2022 07:46 PM IST
विज्ञापन
Hansika Motwani to get married in December at Jaipur 450 years old fort, read details here
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में हाल ही में ऋचा चड्डा और अली फजल शादी के बंधन में बंधे हैं, तो अब एक और अभिनेत्री की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। खबरों की मानें तो छोटे पर्दे से शुरुआत कर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी जल्द शादी करने वाली हैं। अभिनेत्री अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और कहा जा रहा है कि उन्होंने वेडिंग वेन्यू भी फाइनल कर लिया है।

Hansika Motwani to get married in December at Jaipur 450 years old fort, read details here
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हंसिका मोटवानी इसी साल दिसंबर में रॉयल अंदाज में शादी करने वाली हैं। अभिनेत्री ने राजस्थान के जयपुर में स्थित 450 साल पुराने मुंडोता किले को अपनी शादी के लिए चुना है। हंसिका की शादी की सभी रस्में इसी किले में होंगी। अभिनेत्री की ओर से अभी अपनी शादी को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, कहा जा रहा है कि अभिनेत्री किसी बिजनेसमैन से शादी कर रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार जयपुर के किले में तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। 

Black Adam: 'द रॉक'- वरुण की बातचीत से ट्वीटर हुआ गुलजार, 'ब्लैक एडम' एक्टर बोले- मुझे फिल्म देखकर जरूर बताएं

Hansika Motwani to get married in December at Jaipur 450 years old fort, read details here
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

हंसिका मोटवानी के करियर की बात करें तो उन्होंने छोटे पर्दे पर बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। हंसिका को 'शाका लाका बूम बूम' से खास पहचान मिली थी और उन्होंने एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में भी काम किया था। वहीं, बाल कलाकार के रूप में ही अभिनेत्री बॉलीवुड फिल्म 'कोई मिल गया' में भी नजर आई थीं।

Bollywood Gossips: रावण नहीं इस किरदार के लिए अरविंद त्रिवेदी ने दिया था ऑडिशन, जानें फिर कैसे बने लंकापति

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansika Motwani to get married in December at Jaipur 450 years old fort, read details here
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया

हंसिका ने बतौर लीड एक्ट्रेस हिमेश रेशमिया के साथ 2007 में आई फिल्म 'आपका सुरूर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'मनी है तो हनी है' में भी नजर आए, लेकिन बॉलीवुड में अभिनेत्री अपनी जगह बनाने में सफल नहीं पाईं, जिसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री का रुख किया। साउथ में अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और जल्द उनकी फिल्म 'राउडी बेबी' भी रिलीज के लिए तैयार है।

Vaishali Thakkar: अपने दोस्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत को वैशाली ने बताया था हत्या, अब फांसी लगा की आत्महत्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed