फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Last Post: खुदकुशी से पहले इन सितारों ने किया था आखिरी पोस्ट, किसी ने बनाए रील्स को कुछ ने शेयर की फोटो

Sun, 16 Oct 2022 07:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Oct 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
Celebrities Last Post before Committing suicide Vaishali Takkar Jiah Khan Sushant Singh Rajput Asif basra
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरजंन की चकाचौंध भरी दुनिया में कलाकार को हर समय चेहरे पर मुस्कान बनाए रखनी पड़ती है, लेकिन इस हंसी के पीछे अभिनेता-अभिनेत्रियों के निजी जीवन में क्या चल रहा होता है यह किसी को नहीं पता होता। कई बार ये कलाकार हालातों से जूझते हुए आत्महत्या जैसे कदम भी उठा लेते हैं। आज हम आपको उन कलाकारों के निधन से पहले उनके आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।

Celebrities Last Post before Committing suicide Vaishali Takkar Jiah Khan Sushant Singh Rajput Asif basra
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
वैशाली ठक्कर

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्तूबर 2022 को आत्महत्या कर ली। उनका अचानक जाना फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। वैशाली अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फनी रील्स शेयर किया करती थीं। निधन से पांच दिन पहले उन्होंने ऐसा ही एक मजाकिया वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह गाना गाती दिख रही थी, 'दिल जिगर नजर क्या है मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं।'
Bigg Boss 16: शो से बाहर आते ही श्रीजिता ने गोरी पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने बता दिया वह किस माहौल से आई हैं

View this post on Instagram

A post shared by Vaishali Takkar (@misstakkar_15)

Celebrities Last Post before Committing suicide Vaishali Takkar Jiah Khan Sushant Singh Rajput Asif basra
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने कथित तौर पर 14 जून 2020 में आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। उन्होंने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी मां की फोटो शेयर की थी। पोस्ट में उन्होंने अपनी मां को याद किया था।
Bollywood Gossips: रावण नहीं इस किरदार के लिए अरविंद त्रिवेदी ने दिया था ऑडिशन, जानें फिर कैसे बने लंकापति

View this post on Instagram

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput)

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities Last Post before Committing suicide Vaishali Takkar Jiah Khan Sushant Singh Rajput Asif basra
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
कुशाल पंजाबी

एक्टर कुशाल पंजाबी टीवी जगत के एक जाने माने अभिनेता थे। 26 दिसंबर 2019 को उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। बताया जाता है कि वह डिप्रेशन में चल रहे थे। उनके निधन के बाद यह बात भी सामने आई थी कि उनकी पत्नी के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। अलग होने की वजह से वह अवसाद में रहने लगे थे। अपने आखिरी पोस्ट में उन्होंने बेटे के साथ खुद की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हार्ट भी बनाया था।

View this post on Instagram

A post shared by Kushal Punjabi. (@itsme_kushalpunjabi)

विज्ञापन
Celebrities Last Post before Committing suicide Vaishali Takkar Jiah Khan Sushant Singh Rajput Asif basra
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया
जिया खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने साल 2013 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली सवालों के घेरे में आ गए थे। मौत से पहले जिया ने ट्विटर पर अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने लिखा था, 'सो सॉरी...ट्विटर से थोड़ा ब्रेक ले रही हूं। कभी-कभी आपको अपने विचारों को दोबारा हासिल करने के लिए एक ब्रेक की जरूरत होती है।'
Indian Idol 13: ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर गाना सुनकर भावुक हुईं तनुजा, अभिनेत्री की आंखों से छलके आंसू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed