फिल्मी दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो आइए 10 खबरों से जानते हैं कि आज सिनेमा जगत में क्या हलचल हुई...
Filmy Wrap: वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी और रानी चटर्जी का साजिद पर गंभीर आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
फिल्मी दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी का है। कई साल से इंदौर में रह रहीं टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।
सुशांत सिंह राजपूत की एक्ट्रेस दोस्त वैशाली ठक्कर ने किया सुसाइड, इन सीरियलों में निभाया था लीड रोल
फिल्म मेकर साजिद खान जब से 'बिग बॉस 16' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए हैं, तब से ही सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है। #मीटू के दौरान साजिद खान पर कई अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वहीं, अब भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने भी साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रानी ने बताया है कि साजिद खान ने उन्हें भी हैरेस किया है और 'बिग बॉस' उनकी इमेज सुधारने में लगा हुआ है।
Rani Chatterjee: 'घर बुलाया, गंदी-गंदी बातें कीं', रानी चटर्जी ने खोला साजिद खान का कच्चा चिट्ठा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है! क्रिकेट के मैदान में अपना दमखम दिखाने के बाद अब कैप्टन कूल अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। जी हां, फैंस धोनी को पर्दे पर देख सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी बतौर प्रोड्यूसर फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हालांकि, सूत्रों की मानें तो अपनी फिल्म में धोनी बॉलीवुड एक्टर्स की बजाय साउथ एक्टर्स को लेने वाले हैं।
MS Dhoni: क्रिकेट के बाद अब अभिनय पारी की शुरुआत करेंगे धोनी, साउथ एक्टर्स के साथ आएंगे नजर
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, बहुचर्चित फिल्म सालार से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले साल 28 सितंबर को रिलीज होगी।
Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, 'सालार' से फर्स्ट लुक आया सामने