{"_id":"64da559aec9ce2c3bb04df07","slug":"dono-title-track-released-by-prem-suman-love-new-clarinet-will-resonate-on-16-august-2023-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dono Title Track: प्रेम और सुमन के हाथों रिलीज होगा ‘दोनों’ का टाइटल ट्रैक, इस दिन गूंजेगी मोहब्बत की नई शहनाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dono Title Track: प्रेम और सुमन के हाथों रिलीज होगा ‘दोनों’ का टाइटल ट्रैक, इस दिन गूंजेगी मोहब्बत की नई शहनाई
पूरे मुंबई शहर में इन दिनों बस एक ही फिल्म की चर्चा है और वह सनी देओल की धमाकेदार कारोबार कर रही नई फिल्म ‘गदर 2’। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर गदर ऐसा है कि इसने रिलीज के सिर्फ चार दिन में 170 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। उधर, सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘दोनों’ का पहला गाना रिलीज होने की तैयारी में है। और, धमाकेदार खबर इस गाने के बारे में ये है कि इसे हिंदी सिनेमा की सबसे रोमांटिक जोड़ी रिलीज करने जा रही है।
2 of 5
दोनों का पोस्टर, सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
90 का दशक तब तक तक शुरू नहीं हुआ था जब प्रेम और सुमन की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा के दर्शकों का मन मोह लिया था। जी हां, फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के प्रेम और सुमन यानी सलमान खान और भाग्य श्री। ये दोनों सितारे फिर एक साथ आए हैं और इस बार दोनों का आशीर्वाद मिलने जा रहा है, राजश्री की नई फिल्म ‘दोनों’ से लॉन्च हो रहे सनी देओल के बेटे राजवीर और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा को।
3 of 5
सनी देओल बेटे राजवीर के साथ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘दोनों’ की तरह ही 1989 में राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ जैसी एक बहुत सी खूबसूरत फिल्म से सभी का दिल जीत लिया था। सलमान खान सभी के प्रेम और भाग्यश्री सभी की सुमन बन गए थे। अब ये दोनों राजश्री की अहली फिल्म ‘दोनों’ का टाइटल ट्रैक 16 अगस्त को लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजवीर, पलोमा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘मैंने प्यार’ किया के आइकॉनिक किरदार प्रेम से ही सलमान खान सभी के पसंदीदा एक्टर बने। खास बात तो यह है कि सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक हिंदी सिनेमा में कदम रखा और सलमान खान और भाग्यश्री की इस पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। प्यार और दोस्ती के रिश्ते को एक नया नाम देने वाली रोमांटिक जोड़ी प्रेम और सुमन के साथ अब सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या इस फिल्म के 34 साल बाद इस विरासत को को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पलोमा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
15 अगस्त को राजश्री प्रोडक्शन्स की स्थापना के 76 साल पूरे हो रहे हैं। एक तरह से देखा जाए तो फिल्म ‘दोनों’ राजश्री की सेलिब्रेशन फिल्म है। दो अजनबियों और एक मंजिल की कहानी फिल्म ‘दोनों’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।