फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dr Dre: ब्रेन एन्यूरिज्म के चलते अस्पताल में भर्ती हुए रैपर DR Dre, शुभचिंतकों को कहा शुक्रिया

Wed, 06 Jan 2021 05:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 06 Jan 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Dr Dre Hospitalized Suffering from Brain Aneurysm News rap legend said thank you to the fans
डॉ ड्रे - फोटो : Instagram

रैपर और लेजेंडरी प्रोड्यूसर डॉ ड्रे को पिछले मंगलवार ब्रेन एन्यूरिज्म के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी स्थिति इस वक्त स्थिर बताई जा रही है। डॉ ड्रे ने अब बताया है कि वो बहुत जल्द ही घर वापस आ जाएंगे। बता दें कि म्यूजिक मोगल को लॉस एंजेलिस के एक अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म  की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। रैपर और प्रोड्यूसर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस का आभार जताया है।

Dr Dre Hospitalized Suffering from Brain Aneurysm News rap legend said thank you to the fans
डॉ ड्रे - फोटो : Instagram

बता दें कि डॉ ड्रे ने अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है। TMZ के रिपोर्ट के अनुसार रैपर को सोमवार के दिन ब्रेन एन्यूरिज्म की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें सेडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में भर्ती किया गया था। ड्रे जिनका असली नाम आंड्रे यंग है जिन्होंने Tupac, Snoop Dogg, Eminem जैसे कई हिट सितारों के लिए गाने प्रोड्यूस किए हैं।

Dr Dre Hospitalized Suffering from Brain Aneurysm News rap legend said thank you to the fans
डॉ ड्रे - फोटो : Instagram

ड्रे को 7 बार ग्रेमी अवार्ड से भी नवाजा गया है। 55 वर्षीय रैपर को हिप हॉप के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता है। स्नूप डॉग और एमिनम जैसे महान सिंगरों की सफलता के पीछे आंड्रे की मेहनत भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dr Dre Hospitalized Suffering from Brain Aneurysm News rap legend said thank you to the fans
डॉ ड्रे - फोटो : Instagram

डॉ ड्रे के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद से उन्हें लगातार जल्दी ठीक हो जाने के संदेश आ रहे हैं। उनके साथ के रैपर और आइस क्यूब के सह संस्थापक ने ट्वीट कर कहा- आपको प्यार और आपके लिए प्रार्थना डॉक्टर ड्रे।
 

विज्ञापन
Dr Dre Hospitalized Suffering from Brain Aneurysm News rap legend said thank you to the fans
डॉ ड्रे - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय ऐसा भी था जब ड्रे को इंटेसिव केयर की जरूरत पड़ गई थी। लॉस एंजेलिस में कोरोना का मामले भी बढ़ रहे हैं। वहीं ऐसी हालत में उनका अस्पताल जाना भी काफी परेशानी भरा है। दूसरी तरफ निकोल यंग से उनके तलाक की खबरें भी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और खुद ड्रे भी घर जाने के लिए उत्साहित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed