{"_id":"5ff54d458ebc3e2e3a1605a0","slug":"kim-kardashian-preparing-to-divorce-kanye-west","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kim Kardashian: पति कान्ये वेस्ट से तलाक लेने जा रहीं Kim Kardashian, महीनों से अलग रह रहा ये सेलिब्रिटी कपल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Kim Kardashian: पति कान्ये वेस्ट से तलाक लेने जा रहीं Kim Kardashian, महीनों से अलग रह रहा ये सेलिब्रिटी कपल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किम कार्दशियन (Kim Kardashian) बेहतरीन टीवी स्टार, अमेरिकन मॉडल, बिजनेस वुमन और सोशलाइट महिला हैं। वैसे तो किम अपने बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबर आ रही है कि किम अपने पति कान्ये वेस्ट से तलाक ले सकती हैं।
2 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : किम कार्दशियन
दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों इस समय अलग रह रहे हैं। खबरों की मानें तो किम अपने चारों बच्चों के साथ लॉस एंजेलिस में रह रही हैं जबकि उनके पति मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट इस समय वीयोमिंग में अपने फार्म हाउस में रह रहे हैं।
3 of 5
kim kardashian, kanye west
- फोटो : इंस्टाग्राम
सूत्रों की मानें तो किम ने खुद ही कान्ये से अलग होने का फैसला लिया है। बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम दो बार और शादी कर चुकी हैं। किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : Twitter- @KimKardashian
किम कार्दशियन सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाली रियलिटी टीवी स्टार हैं। किम ने एक किताब भी लिखी है जिसका शीर्षक है, 'कार्दशियन कॉनफिल्ड'। किम ने प्लेब्वॉय मैगजीन के 2007 के लिए न्यूड तस्वीरें भी खिंचवाई थी। वहीं उनके पति बीते दिनों अमेरिकी चुनावों को लेकर चर्चा में थे।
विज्ञापन
5 of 5
किम कर्दाशियां
- फोटो : Social Media
किम कार्दशियन को उनकी कर्वी बॉडी के लिए जाना जाता है। हॉलीवुड की टॉप मॉडल्स में से एक किम कर्दाशियां (Kim Kardashian) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। किम का पूरा परिवार ही सेलिब्रिटी है। किम के पिता रॉबर्ट कार्दशियन अमेरिका के बड़े वकील थे और उनकी मां क्रिस जेनर भी जानी मानी सेलिब्रिटी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।