{"_id":"5ff552ec8ebc3e2e670a6fe2","slug":"happy-birthday-rowan-atkinson-mr-bean-lesser-know-facts-about-his-luxury-lifestyle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rowan Atkinson: महंगी गाड़ियों के साथ-साथ लंदन में आलीशान महल के मालिक भी हैं 'मिस्टर बीन', लग्जरी लाइफस्टाइल में नहीं दे सकता कोई टक्कर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Rowan Atkinson: महंगी गाड़ियों के साथ-साथ लंदन में आलीशान महल के मालिक भी हैं 'मिस्टर बीन', लग्जरी लाइफस्टाइल में नहीं दे सकता कोई टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mr. Bean
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन और लेखक, सिटकॉम मिस्टर बीन रोवन एटकिंसन का जन्मदिन है। दुनिया रोवन को उनके नाम से कम और मिस्टर बीन से ज्यादा जानती है। एटकिंसन को भले ही मिस्टर बीन के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन अभिनेता-कॉमेडियन का कहना है कि उन्हें ये किरदार "तनावपूर्ण और थकावट" वाला लगता है। 65 वर्षीय अभिनेता का मानना है कि उन्हें अब इस कैरेक्टर को निभाने में मजा नहीं आता क्योंकि इसमें बहुत अधिक जिम्मेदारी होती है।
2 of 5
Mr. Bean
- फोटो : ट्विटर
आज रोवन एटकिंसन के जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें। 'मिस्टर बीन' के अलावा रोवन 'ब्लैकेडर', 'नाइन ओ क्लॉक न्यूज', 'द सीक्रेट पुलिसमैन्स बॉल्स' और 'द थिन ब्लू लाइन नाम' के टीवी शो में काम कर चुके हैं। ऐसा नहीं है कि रोवन एटकिंसन ने इस शो से पहले या बाद में किसी और शो में काम नहीं किया लेकिन उन्हें पहचान मिली तो मिस्टर बीन से।
3 of 5
mr bean
रोवन का जन्म आज ही के दिन साल 1955 में डरहम में हुआ था, वे वहीं पले-बढ़े। उसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड के क्वींस कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। एक समय उन्हें लॉरी चलाने का शौक चढ़ गया और आज भी वो लॉरी ड्राईवर का लाइसेंस रखते हैं। रोवन काफी हंसमुख और खुलेदिल के इंसान है। जितना वह रील लाइफ में लोगों को हंसाते हैं उतना ही रियल में भी अपने दोस्तों के साथ काफी मौज-मस्ती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mr bean
रोवन एटकिंसन का नाम ब्रिटेन के सबसे अमीरों में शुमार किया जाता है। उनका स्टारडम बड़े एक्टर्स से भी कहीं ज्यादा है। मिस्टर बीन का लंदन में एक आलीशान महल है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा रोवन एटकिंसन के पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक मैकलोरेन एफ1 भी है। अगर आप आज इस कार को ढूंढने या खरीदने निकलेंगे तो आपको इसके लिए करीबन 80 से 100 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Rowan Atkinson
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोवन को एक्टिंग के लिए युनाइटेड किंगडम की महारानी ने साल 2013 में 'कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर' के खिताब से नवाजा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्टर बीन यानि कि एटकिंसन करीब 8 हजार करोड़ रुपये की संपति के मालिक हैं। मिस्टर बीन की पॉपुलैरिटी किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं है। रोवन एटकिंसन का शो मिस्टर बीन लगभग 5 सालों तक चला। समय बदला शो बदले और निए कैरेक्टर्स भी आए लेकिन मिस्टर बीन जैसा जलवा न कोई तब दिखा पाया न ही अब।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।