फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉम क्रूज से ज्यादा लंबी हैं उनकी 14 साल की बेटी सूरी, यूजर्स ने अभिनेता को किया ट्रोल

Tue, 05 Jan 2021 03:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 05 Jan 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
Tom Cruise 14 Year Old Daughter Suri Cruise Taller Than Him
कैटी होम्स, सूरी क्रूज, टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज के प्रशंसक दुनियाभर में हैं। भारत में भी उनका एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है जो उनकी फिल्मों को काफी पसंद करता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों टॉम क्रूज की पूर्व पत्नी कैटी होम्स और उनकी बेटी सूरी की कई तस्वीरें छाई हुई हैं। दोनों न्यूयॉर्क में शॉपिंग करती हुई देखी गईं।

Tom Cruise 14 Year Old Daughter Suri Cruise Taller Than Him
कैटी होम्स, सूरी क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम

कैटी और सूरी दोनों ने कोरोना वायरस की वजह से मैचिंग मास्क लगा रखा है। सूरी ने इस दौरान जींस, डेनिम जैकेट और ब्राउन बूट्स पहन रखे हैं। वहीं कैटी ने विंटर फैशन को देखते हुए ओवरसाइज्ड कोट और लेदर के बूट्स पहने हुए हैं।

Tom Cruise 14 Year Old Daughter Suri Cruise Taller Than Him
कैटी होम्स, सूरी क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा सूरी की लंबाई ने। सूरी अभी सिर्फ 14 साल की ही हैं और हाइट में अपनी मां कैटी से थोड़ी ही छोटी हैं। कैटी की हाइट पांच फीट नौ इंच है। इस हिसाब से सूरी अपने पिता टॉम क्रूज से लंबी हो गई हैं। टॉम क्रूज की हाइट महज पांच फीट छह इंच है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने टॉम क्रूज का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Suri Cruise (@suricruiselove)

विज्ञापन
विज्ञापन
Tom Cruise 14 Year Old Daughter Suri Cruise Taller Than Him
टॉम क्रूज - फोटो : फाइल

बता दें कि 2006 में टॉम क्रूज और कैटी होम्स की शादी  हुई थी। 2012 में उनका तलाक हो गया। कैटी अकेले ही बेटी की देखभाल करती हैं और टॉम क्रूज सालों में कभी अपनी बेटी से मिलते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने टॉम क्रूज की काफी आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा- 'शायद टॉम और उनका घमंड इसलिए सूरी के पास नहीं पहुंच पाता क्योंकि वह उनसे लंबी हैं।'

विज्ञापन
Tom Cruise 14 Year Old Daughter Suri Cruise Taller Than Him
टॉम क्रूज - फोटो : फाइल

टॉम क्रूज ने अभी तक तीन शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने 1987 में अमेरिकी अभिनेत्री मिमी रॉजर्स से की थी। 1990 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद टॉम ने 1990 में ही ऑस्ट्रेलियन अभिनेत्री निकोल किडमैन से शादी की। 2001 में उनका तलाक हुआ था। फिल्मों की बात करें तो टॉम इस वक्त फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 7 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed