{"_id":"5ff3f41d8ebc3e3b865b45ef","slug":"tanya-roberts-bond-girl-still-alive-her-representative-has-confirm-this-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदा हैं बॉन्ड गर्ल तान्या रॉबर्ट्स, मौत की अफवाह पर प्रवक्ता ने जारी किया बयान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जिंदा हैं बॉन्ड गर्ल तान्या रॉबर्ट्स, मौत की अफवाह पर प्रवक्ता ने जारी किया बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तान्या रॉबर्ट्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिकी अभिनेत्री तान्या रॉबर्ट्स (Tanya Roberts Bond girl still alive) जिंदा हैं, उनके प्रतिनिधि ने इस खबर की पुष्टि की है। रविवार को उनके निधन की घोषणा की गई थी। लेकिन माइक पिंगल ने कहा कि वह लॉस एंजिल्स के अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि उनकी हालत गंभीर है।
2 of 5
तान्या रॉबर्ट्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्हें " ए व्यू टू ए किल" और " दैट सेवनटीज शो" में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वह अभी 65 वर्ष की हैं। दरअसल अभिनेत्री क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अपने कुत्ते को टहलाने लेकर गई थी और घर वापस आने पर बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। जिसके बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 of 5
तान्या रॉबर्ट्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोबर्ट्स के प्रतिनिधि माइक पिंगल ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने साथी से मिली जानकारी के आधार पर रॉबर्ट्स की मौत की गलत घोषणा की लेकिन बाद में अस्पताल ने पुष्टि की कि वह अभी जीवित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तान्या रॉबर्ट्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
रॉबर्ट्स ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और एक जमाने में वह टीवी पर विज्ञापन भी करती थी। इसके बाद उन्होंने 1985 में जेम्स बॉन्ड फिल्म "ए व्यू टू ए किल" में काम किया। उन्होंने एक अमेरिकी वैज्ञानिक स्टेसी सौटन की भूमिका निभाई, जिसे खलनायक मैक्स ज़ोरिन का रोल करने वाले क्रिस्टन वॉकन टारगेट कर लेता है। इस फिल्म में रोजर मूर मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
5 of 5
तान्या रॉबर्ट्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
तान्या रॉबर्ट्स का असली नाम विक्टोरिया लीग ब्लम है। उन्होंने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था और 1975 में हॉरर फिल्म ‘फोर्स्ड एंट्री’ से ऐक्टिंग में डेब्यू किया था। तान्या ने डिटेक्टिव शो ‘चार्लीज एंजिल्स’ में भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।