जेम्स बॉन्ड फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री तान्या रॉबर्ट्स (Tanya Roberts Dies) का निधन हो गया है। उन्हें " ए वीयू टू ए किल" और " डेट 70 टीज शो" में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वह 65 वर्ष की थी। मौत का कोई कारण अभी तक नहीं बताया गया है, लेकिन ऑनलाइन समाचार पत्र "टीएमज़ेड" ने बताया कि COVID-19 से उनकी मौत नहीं हुई है।
Tanya Roberts: जेम्स बॉन्ड फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री तान्या रॉबर्ट्स का 65 वर्ष की उम्र में निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉबर्ट्स ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और वह टीवी पर विज्ञापन भी करती थी। रॉबर्ट्स ने 1975 की हॉरर फिल्म ‘फोर्स्ड एंट्री’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1985 में जेम्स बॉन्ड फिल्म "ए वीयू टू ए किल" में काम किया। उन्होंने एक अमेरिकी वैज्ञानिक स्टेसी सौटन की भूमिका निभाई, जिसे खलनायक मैक्स ज़ोरिन का रोल करने वाले क्रिस्टन वॉकन टारगेट कर लेता है। इस फिल्म में रोजर मूर मुख्य भूमिका में थे।
Tanya Roberts has died suddenly at the age of 65. Producers Michael G. Wilson and Barbara Broccoli said: “We are saddened to hear of the passing of Tanya. She was a very lovely person and shall always be remembered by Bond fans as Stacey Sutton in A View To A Kill. pic.twitter.com/GyqtLe0sKp
अभिनेत्री के लंबे समय के दोस्त रहे माइक पिंगल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है- ‘मैं तबाह हो गया हूं। वे शानदार और सुंदर थीं और मुझे लगता है कि एक प्रकाश को दूर ले जाया गया है। कहने के लिए कि वह एक परी थी जो सूची में सबसे ऊपर होंगी। अब तक मैं जितने लोगों से मिला हूं, उनमें वे सबसे प्यारी शख्सियत थीं और उनका दिल बहुत बड़ा था।
तान्या रॉबर्ट्स का असली नाम विक्टोरिया लीग ब्लम था। उन्होंने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था और 1975 में हॉरर फिल्म ‘फोर्स्ड एंट्री’ से ऐक्टिंग में डेब्यू किया था। तान्या ने डिटेक्टिव शो ‘चार्लीज ऐंजिल्स’ में भी काम किया था।