फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: फिर शुरू हो गई 'मिशन इंपॉसिबल 7' की शूटिंग, क्रिसमस की छुट्टियां मनाकर लौटे टॉम क्रूज

Wed, 30 Dec 2020 10:46 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 30 Dec 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Mission Impossible 7 Film Shooting: Tom Cruise Tom Cruise to Resume Filming Mission Impossible 7 after Christmas holidays
मिशन इंपॉसिबल 7 - फोटो : इंस्टाग्राम

हॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता टॉम क्रूज अपनी अगली फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 7' की शूटिंग के लिए लौट आए हैं। टॉम क्रूज ने शूटिंग के लिए ऐसे समय में वापसी की है जब कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से तेजी पकड़ रहा है। हालांकि टॉम अपनी फिल्म के निर्माता होने के नाते अपने कलाकारों और फिल्म के कर्मचारियों की सेहत का ध्यान पूरी ईमानदारी से रखने की कोशिश कर रहे हैं।

Mission Impossible 7 Film Shooting: Tom Cruise Tom Cruise to Resume Filming Mission Impossible 7 after Christmas holidays
टॉम क्रूज - फोटो : फाइल

कुछ दिनों पहले की बात है जब टॉम क्रूज ने अपनी फिल्म के दो कर्मचारियों को पास पास खड़े रहने पर इसलिए लताड़ लगाई कि वे दोनों कर्मचारी कोरोना वायरस की वजह से तय किए गए नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। उन कर्मचारियों को टॉम क्रूज ने खूब डांटा, गाली गलौज की और फिल्म से निकालने की भी बात कही। इस घटना की पूरी एक ऑडियो क्लिप इंटरनेट पर खूब वायरल हुई। इसका असर कुछ इस तरह हुआ कि टॉम क्रूज की इस डांट को कर्मचारी सहन न कर सके और दो दिन बाद ही फिल्म के पांच कर्मचारियों ने अपना काम छोड़ दिया।

Mission Impossible 7 Film Shooting: Tom Cruise Tom Cruise to Resume Filming Mission Impossible 7 after Christmas holidays
टॉम क्रूज - फोटो : @Roma, Mega

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद जब से टॉम क्रूज ने अपनी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग शुरू की है तब से इस वायरस की वजह से उनके काम में कई रुकावटें आईं। जब वह अपनी पूरी टीम के साथ इस फिल्म की शूटिंग इटली में कर रहे थे उस वक्त उनकी फिल्म के 12 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। इस वजह से फिल्म का काम रोकना पड़ा और निर्माताओं का नुकसान भी हुआ। टॉम क्रूज नहीं चाहते कि कोरोना वायरस की वजह से उनका और ज्यादा नुकसान हो इसलिए फिल्म के निर्माता होने के नाते वह इस परेशानी को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Impossible 7 Film Shooting: Tom Cruise Tom Cruise to Resume Filming Mission Impossible 7 after Christmas holidays
टॉम क्रूज और हेले एटवेल - फोटो : ट्विटर

टॉम ने अपनी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 7' के सभी कलाकारों और कर्मचारियों के लिए कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करवाई हैं। उन्होंने अपने कर्मचारियों के रुकने के लिए एक क्रूज की व्यवस्था की है ताकि उन्हें यह महामारी छू भी न सके। लेकिन, जब उन्होंने सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता हुआ देखा तो वह इस चीज को सहन न कर सके और उन्होंने कई बार अपने कर्मचारियों को डांटा। और फिर कुछ समय बाद ही खबर आई के क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए टॉम अपने बेटे को साथ लेकर फिल्म का काम बंद करके चले गए हैं।

विज्ञापन
Mission Impossible 7 Film Shooting: Tom Cruise Tom Cruise to Resume Filming Mission Impossible 7 after Christmas holidays
टॉम क्रूज - फोटो : इंस्टाग्राम

अब क्रिसमस बीत चुका है इसलिए टॉम क्रूज भी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग पूरी करने के लिए फिर से वापस आ गए हैं। फिल्म की शूटिंग पहले भी यूके में ही चल रही थी लेकिन स्टूडियो वॉर्नर ब्रदर्स का था। लेकिन, अब उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग लॉन्गक्रॉस फिल्म स्टूडियोज ने शुरू की है। फिल्म लगभग पूरी होने को है और बताया जा रहा है कि यह इसका अंतिम शेड्यूल ही होगा। क्रिस्टोफर मैक्वेरी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म फिलहाल 19 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए प्रस्तावित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed