फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: ‘टेनेट’ के सिर सजा दर्शकों को थिएटरों में वापस लाने का खिताब, फिसड्डी रहे एनसीआर के लोग

Tue, 29 Dec 2020 11:18 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tenet most watched film in India and top cities for films post lockdown Kolkata Chennai Bengaluru Hyderabad Mumbai and NCR
टेनेट - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा को लेकर दावे चाहे जो जैसे भी करे लेकिन ऑन लाइन टिकट बुक कराकर फिल्म देखने के मामले में मुंबई ने सबसे ज्यादा फिल्में देखने वाले शहर का अपना खिताब साल 2020 में खो दिया है। यही नहीं, देश में लॉकडाउन के बाद खुले सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म का खिताब ‘टेनेट’ को मिला है और लॉकडाउन के बाद फिल्में देखने के लिए घरों से निकलने वालों में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का इलाका सबसे फिसड्डी रहा।

Tenet most watched film in India and top cities for films post lockdown Kolkata Chennai Bengaluru Hyderabad Mumbai and NCR
टेनेट - फोटो : फाइल फोटो

तेजी से होती डिजिटल दुनिया में जब सब काम डिजिटल हो रहा है तो सिनेमा की टिकट बुकिंग भी पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। सिनेमा टिकट बुकिंग का अधिकतर काम बुकमाईशो के जरिए ही होता है और इस एजेंसी ने साल भर के जो आंकड़े एकत्र किए हैं, वे काफी चौंकाने वाले हैं। ये तो जगजाहिर ही है कि इस साल मार्च के आखिर में कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया था, लेकिन तब तक जो भी फिल्में लोगों ने देखीं, उनमें नंबर वन पर रही हिंदी फिल्म ‘तानाजी’ के बाद अगली पांच पायदानों पर कोई भी दूसरी हिंदी फिल्म नहीं रही।

Tenet most watched film in India and top cities for films post lockdown Kolkata Chennai Bengaluru Hyderabad Mumbai and NCR
छपाक, तानाजी - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सिनेमाघरों में कमाई के लिहाज से सबसे बढ़िया हफ्ता साल का दूसरा हफ्ता रहा, जब सिनेमाघरों में दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’, अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी’ और रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ लगी थी। थोड़ा और विस्तार से आंकड़ें देखें तो बुकमाईशो की वेबसाइट पर इस साल सबसे ज्यादा टिकट साल के दूसरे रविवार यानी 12 जनवरी को ही बिके, उस दिन 21 लाख लोगों ने अलग अलग फिल्मों के टिकट खरीदे थे। यही नहीं 10 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक ऐसा एक भी दिन नहीं गया जब वेबसाइट पर 10 लाख से कम टिकट बिके हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tenet most watched film in India and top cities for films post lockdown Kolkata Chennai Bengaluru Hyderabad Mumbai and NCR
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला

साल 2020 की सबसे रोचक बात ये रही कि तेलुगु फिल्मों का कारोबार एकदम से आसमान छूने लगा और इसने जनवरी से लेकर मार्च तक साल 2019 की इसी अवधि की तुलना में दो गुने से भी ज्यादा की वृद्धि दर्ज की। जाहिर है इसके चलते साल 2020 का सबसे ज्यादा फिल्में देखने वाला शहर हैदराबाद ही रहा, उसके बाद नंबर दो पर रहा मुंबई और उसके बाद बेंगलुरू, चेन्नई और पुणे शहर रहे। डिजिटली टिकट बुक कराकर फिल्में देखने के मामले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अब भी नंबर आठ पर ही है। ऑनलाइन बिकी टिकटों के बारे में बुकमाईशो से मिले आंकड़ों के हिसाब से अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी-द अनसंग वॉरियर’ पूरे देश की सभी भाषाओं की नंबर वन फिल्म बनी। इसके बाद शीर्ष पांच में शामिल फिल्मों में तेलुगु की तीन फिल्में क्रमश: ‘अला वैकुंठपुरामुलू’, ‘सरीलेरू नाकेव्वारु’ और ‘भीष्मा’ शामिल हैं। तमिल फिल्म ‘दरबार’ टिकट बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर रही।

विज्ञापन
Tenet most watched film in India and top cities for films post lockdown Kolkata Chennai Bengaluru Hyderabad Mumbai and NCR
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

टिकट बिक्री के इन आकंड़ों से ये भी पता चलता है कि अजय देवगन के बाद जिस हिंदी सिनेमा के सितारे पर दर्शक साल 2020 में मेहरबान रहे, वह हैं छठे नंबर पर रही फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के हीरो आयुष्मान खुराना, इसके बाद रही फिल्में हैं, ‘बागी 3’, ‘स्ट्रीट डांसर 3’, ‘अंजाम पथिरा (मलायालम)’ और ‘1917 (अंग्रेजी’। कुछ आंकड़े सिनेमाघरों के लॉकडाउन के बाद के भी सामने आए हैं। 25 दिसंबर तक के इन आंकड़ों में वार्नर ब्रदर्स की फिल्म ‘वंडर वूमन 84’ के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed