{"_id":"5fe5cd10015f6f7ad656c8d7","slug":"michael-jackson-2700-acre-neverland-ranch-in-california-has-been-sold-for-161-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"161 करोड़ में बिकी माइकल जैक्सन की ये आलीशान संपत्ति, पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखते थे किंग ऑफ पॉप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
161 करोड़ में बिकी माइकल जैक्सन की ये आलीशान संपत्ति, पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखते थे किंग ऑफ पॉप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 25 Dec 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
माइकल जैक्सन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन की कैलिफॉर्निया स्थित नैवरलैंड संपत्ति को उद्योगपति रॉन बर्कले ने 161 करोड़ में खरीद लिया है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है। बर्केल के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को ई-मेल के जरिये बताया कि उद्योगपति ने सैंटा बारबरा के निकट लॉस ऑलिवोस में स्थित 2,700 एकड़ की इस संपत्ति को 'लैंड बैंकिंग' योजना के तहत खरीदा है।
2 of 6
Michael Jackson
- फोटो : michaeljackson.com
'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की खबर के अनुसार, बर्कले को यह संपत्ति 2 करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर में बेची गई है। साल 2016 में संपत्ति की कीमत दस करोड़ अमेरिकी डॉलर मांगी गई थी। अगले साल इसे कम करके 6 करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया गया था। 12,500 वर्गफुट के मुख्य आवास के अलावा इसमें 3,700 वर्ग फुट का पूल हाउस है। इसके अलावा एक अलग भवन भी है, जिसमें 50 सीटों वाला मूवी थियेटर और एक डांस स्टूडियो है।
3 of 6
माइकल जैक्सन
- फोटो : michaeljackson.com
किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन के जून 2009 में हुए अचानक निधन ने पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था। साल 1964 में माइकल जैक्सन ने अपने करियर की शुरुआत की। 80 के दशक की शुरुआत में ही माइकल पॉप म्यूजिक और मनोरंजन की दुनिया के मशहूर सितारे बन गए। माइकल लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत मिले थे। बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
माइकल जैक्सन
- फोटो : michaeljackson.com
माइकल जैक्सन का पॉप और रॉक म्यूजिक आज पूरी दुनिया में प्रचलित है। उनके नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड दर्ज हैं।माइकल जैक्सन ने दुनिया को रोबोट और मूनवॉक जैसे खास डांसिंग का हुनर ही नहीं, बल्कि हिप-हॉप, पोस्ट-डिस्को, कंटेम्पररी आरएंडबी, पॉप और रॉक भी सिखाया।
विज्ञापन
5 of 6
michael jackson
- फोटो : michaeljackson.com
माइकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बहुत ज्यादा विवादों में रहे। अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई हालांकि, जैक्सन ने केवल दो बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात स्वीकार की थी। माइकल के बॉडी गार्ड्स बिल और जैवन को इस बात की इजाजत नहीं थी कि वो अपने घरवालों को यह बात बता सकें कि वो माइकल जैक्सन के लिए काम करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।