फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार के कवि कुमार आजाद कैसे बने तारक मेहता शो में डॉ. हाथी, कहानी बड़ी दिलचस्प है

Mon, 09 Jul 2018 04:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
kavi kumar azad death, dr hansraj hathi age, tarak mehta show
DR HATHI
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 'डॉ. हाथी' यानि एक्टर 'कवि कुमार आजाद' का निधन हो गया है। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। डॉ. हाथी लंबे समय से इस शो में जुड़े हुए थे। शो में उनका किरदार काफी पसंद किया जा रहा था। डॉ. हाथी के अचानक निधन से पूरे टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
kavi kumar azad death, dr hansraj hathi age, tarak mehta show
dr hathi
बिहार के सासाराम के रहने वाले कवि कुमार बचपन से एक्टर बनना चाहते थे। उन्हें कविताएं लिखने का बहुत शौक था लेकिन उनके घर वाले उनके एक्टर बनने के खिलाफ थे लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए वो घर से भाग गए।
kavi kumar azad death, dr hansraj hathi age, tarak mehta show
h
साल 2010 में कवि कुमार आजाद उर्फ डॉ. हाथी ने अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था। पहले वह लगभग 200 किलो के थे। इस सर्जरी के बाद उन्हें रोजाना की जिंदगी में काफी आसानी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kavi kumar azad death, dr hansraj hathi age, tarak mehta show
तारक मेहता में डॉ. हाथी का किरदार भी उन्हें अचानक मिल गया था। स्ट्रगल के दौरान उन्हें एक प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया। फोन में उनसे कहा कि आपको हमारे बॉस ने बुलाया है। डॉ. हाथी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जैसे ही मैं केबिन के अंदर गया तो उन्होंने देखते ही डॉक्टर हाथी के रोल के लिए मुझे सेलेक्ट कर लिया था।
विज्ञापन
kavi kumar azad death, dr hansraj hathi age, tarak mehta show
dr hathi

डॉ. हाथी अपनी गाड़ी में हमेशा गिटार रखते थे हालांकि उन्हें गिटार बजाना नहीं आता था लेकिन उनका एक दोस्त अक्सर डॉ. हाथी के कहने पर गिटार बजाता था। कभी-कभी वह अपने दोस्तों के साथ मरीन ड्राइव पर जाते थे और गिटार बजाकर गाने गाते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed