साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री श्रिया सरन अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रहती हैं। इन दिनों अपनी फिल्म दृश्यम 2 को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली अभिनेत्री एक बार फिर खबरों में हैं। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर नेटिजन्स जमकर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस की खिंचाई कर रहे हैं।
Shriya Saran: कैमरे के सामने पति को लिप किस करना श्रिया सरन को पड़ा भारी, लोगों ने कहा- जो करना है, घर में करो
साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री श्रिया सरन अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रहती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री और उनके पति आंद्रेई कोस्चिव का एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में पैपराजी के लिए पोस्ट करते हुए श्रिया और आंद्रेई रोमांटिक अंदाज में नजर आए। इतना ही नहीं दोनों ने कैमरे के सामने एक-दूसरे को लिप किस तक कर दिया, जिसे देख अब लगातार मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Bigg Boss 16: इस सीजन के पहले एलिमिनेशन का हुआ एलान, बिग बॉस के घर से बाहर हुई ये हसीना
श्रिया के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- माता-पिता बनने के बाद भी परिपक्वता नहीं आई है। वहीं एक अन्य ने लिखा- घर कम पड़ गया था क्या। एक और यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- जो भी करना है, घर में करो, बाहर क्या दिखाते हो। वहीं,एक ने कमेंट किया, अंग्रेज से शादी करोगे तो यही सब होगा। कुछ लोग जहां कमेंट कर अभिनेत्री की क्लास लगा रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो दोनों के इस रोमांटिक वीडियो को पसंद कर इस पर प्यार लुटा रहे हैं।
Bigg Boss 16: वीकएंड एपिसोड में सलमान खान ने शालीन भनोट को जमकर लगाई लताड़, कहा- शो में आकर एहसान नहीं किया
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रिया सरन जल्द ही अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' में नजर आने वाली है। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई 'दृश्यम' का सीक्वल है. जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है। वहीं फिल्म का ट्रेलर 17 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन और श्रिया सरन के अलावा इस फिल्म में तब्बू, इशिता दत्ता और अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। अभिषेक त्रिपाठी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Mili: माइनस टेम्परेचर में जिंदगी की जंग लड़ती दिखीं जान्हवी कपूर, रूह कंपा देगा फिल्म 'मिली' का ट्रेलर