साउथ के सितारे आज लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में अपना कमाल दिखा रही हैं, तो सितारों के अभिनय को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, साउथ की अभिनेत्रियां भी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस चार्ज करती हैं। लेकिन आज हम आपको साउथ की मशहूर अभिनेत्रियों की पहली सैलरी और उनके काम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप हैरान हो जाएंगे।
South Actress: रश्मिका से तृषा तक, करोड़ों की सैलरी लेने वाली इन एक्ट्रेसेस की पहली कमाई जान उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने 2016 में 'किरिक पार्टी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से रश्मिका ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। इसके लिए उन्हें 1.5 लाख रुपये की सैलरी मिली थी, जिसे उन्होंने अपनी मां को दे दिया था।
Jacqueline Fernandez: इवेंट में बन-ठनकर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीस, देख यूजर्स बोले- मुझे लगा यह जेल में है
काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल ने सहायक भूमिका निभाकर ही अपने करियर की शुरुआत की थी। काजल बॉलीवुड फिल्म 'क्यों हो गया ना' में नजर आई थीं, जिसके लिए उन्हें 30 से 40 हजार रुपये फीस मिली थी।
Bollywood Gossips: जब रामायण के ‘रावण’ को पुजारी ने मंदिर में नहीं करने दिए दर्शन, गुस्से में किया था यह काम
तृषा कृष्णन
साउथ की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर की थी। वह 'जोड़ी' फिल्म में नजर आई थीं और इसके लिए उन्हें 500 रुपये मिले थे। वहीं, हाल ही में तृषा मणिरत्नम की फिल्म पीएस 1 में नजर आई हैं।
Har Har Mahadev: मराठा योद्धाओं के गौरवशाली इतिहास को दिखाती है 'हर हर महादेव', जानिए क्या है फिल्म की कहानी
श्रुति हासन
कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने छह साल की उम्र में अपने पिता की फिल्म 'तेवर मगन' के लिए गाना गया था, जिसके लिए उन्हें कोई फीस नहीं मिली थी। इसके बाद 2000 में अभिनेत्री ने 'हे राम' से एक्टिंग डेब्यू किया था।
KRK: केआरके ने खोली ऋतिक रोशन की पोल, वीडियो देख फैंस को लगा तगड़ा झटका