फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shriya Saran: 'दृश्यम 2' की अभिनेत्री श्रिया सरन ने कैमरे के सामने किया पति को किस, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

Sun, 20 Nov 2022 12:49 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
drishyam 2 actress Shriya Saran trolled for kiss her husband front of camera
श्रिया सरन पति आंद्रेई कोस्चिव के साथ - फोटो : insta

अभिनेत्री श्रिया सरन इस समय 'दृश्यम 2' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह प्रमोशनल इवेंट आदि में भी खूब शिरकत कर रही हैं। फिल्म में श्रिया सरन के अभिनय को भी खूब सराहना मिल रही है, लेकिन अब ऑन कैमरा अपने पति को किस करने पर एक्ट्रेस ट्रोल हो रही हैं। पैपराजी पेज से साझा किए गए वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

drishyam 2 actress Shriya Saran trolled for kiss her husband front of camera
श्रिया सरन पति आंद्रेई कोस्चिव के साथ - फोटो : insta

दरअसल हाल ही में श्रिया सरन को पति आंद्रेई कोस्चिव के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री ने पैपराजी को पोज भी दिए और कैमरा के सामने अपने पति को किस करती नजर आईं। हालांकि यूजर्स को उनका ये अंदाज कतई रास नहीं आया और अब लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

drishyam 2 actress Shriya Saran trolled for kiss her husband front of camera
श्रिया सरन पति आंद्रेई कोस्चिव के साथ - फोटो : social media

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- "क्या वाहियात हरकतें है.......कैमरा देखकर शो ऑफ कर रही हैं ये"। इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा- "दुनिया को पता है हस्बैंड वाइफ हो...ऐसी हरकतें करना जरूरी है क्या।"अन्य यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
drishyam 2 actress Shriya Saran trolled for kiss her husband front of camera
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें 'दृश्यम 2' की तो यह फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 15.38 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की और दूसरे दिन भी इसने और ज्यादा बढ़त बनाते हुए 21.20 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। दो दिनों में ही फिल्म की कमाई 36.58 करोड़ रुपये हो गई है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed