फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Governors Awards: विदेशों में कायम 'आरआरआर' का जलवा, एसएस राजामौली ने की गवर्नर्स अवॉर्ड में शिरकत

Sun, 20 Nov 2022 11:26 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
rrr director ss rajamouli attends Oscars precursor event governors awards in los angeles know the details
राजामौली ने गवर्नर्स अवॉर्ड में की शिरकत - फोटो : social media

दक्षिण भारतीय फिल्मों का जलवा घरेलु बॉक्स ऑफिस पर तो कायम है ही, यह विदेशों में भी खूब धमाल मचा रही हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' ने कई मील के पत्थर पार करते हुए विश्व स्तर पर एक हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की चमक विदेशों में लगातार बढ़ रही है और इसी सिलसिले में अभिनेता रामचरण, जूनियर एनटीआर समेत निर्देशक राजामौली कई देशों में इवेंट्स का हिस्सा बन रहे हैं। अब हाल ही में राजामौली ने गवर्नर्स अवॉर्ड 2022 में शिरकत की।

Athiya-KL Rahul : सुनील शेट्टी ने दिया अथिया-केएल राहुल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट, बताया कब सात फेरे लेगा कपल

rrr director ss rajamouli attends Oscars precursor event governors awards in los angeles know the details
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'आरआरआर' को ऑस्कर में नामांकित करने की मांग भी की जा चुकी है हालांकि ऐसा संभव नहीं हुआ। अब अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ऑस्कर से जुड़े अग्रिम कार्यक्रम गवर्नर्स अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था, इस अवॉर्ड फंक्शन में कई मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया गया। वहीं एसएस राजामौली ने भी इस अवार्ड फंक्शन में में भाग लिया।

 

Vijayanand Trailer: इस ‘गरीब’ के अब देश में सबसे ज्यादा ट्रक, दिल छू लेने वाली कहानी पर कन्नड़ की पहली बायोपिक

rrr director ss rajamouli attends Oscars precursor event governors awards in los angeles know the details
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी जीत चुकी है 'आरआरआर'
'आरआरआर' ने कमाई के मामले में सफलता के झंडे तो गाड़े ही हैं। इसके अलावा यह फिल्म 50वें सैटर्न अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार भी जीत  चुकी है। 'आरआरआर' को बेस्ट एक्शन एडवेंचर, बेस्ट निर्देशन सहित कई श्रेणियों में नामांकित किया गया था। इससे पहले भी राजामौली को फिल्म 'बाहुबलीः द कन्क्लूजन' के लिए सैटर्न अवॉर्ड मिल चुका है।
 

Tusshar Kapoor: तुषार कपूर ने एकता को मारा था जोरदार पंच, टीवी क्वीन ने भाई को जेल भेजने की कर ली थी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
rrr director ss rajamouli attends Oscars precursor event governors awards in los angeles know the details
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी है 'आरआरआर'
बात करें 'आरआरआर' तो यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी पर आधारित है। फिल्म में जूनियर एनटीआर ने कोमाराम भीम की भूमिका अदा की है, जबकि रामचरण अल्लूरी सीताराम राजू के किरदार में नजर आए है। 'आरआरआर' में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का कैमियो किरदार रहा वहीं आलिया ने सीता का रोल प्ले किया है।
 

Shehnaaz Gill: ‘तू मेरा है और तू मेरा ही रहेगा..’, शहनाज ने अवॉर्ड लेते हुए सिद्धार्थ के लिए कही दिल की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed