फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 2: 'दृश्यम' से पहले इन फिल्मों के सीक्वल भी रहे हिट, पढ़िए 10 सुपरहिट सीक्वल फिल्मों का लेखा जोखा

Sun, 20 Nov 2022 11:07 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 20 Nov 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
Bollywood top 10 sequel films before drishyam Tiger Zinda Hai Munnabhai Koi Mil Gaya Jolly LLB Bhool Bhulaiya
बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है। ये फिल्म इस साल अब तक रिलीज फिल्मों से सबसे बढ़िया ओपनिंग लेने वाली दूसरी बड़ी फिल्म बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि 'दृश्यम 2' का मलयालम वर्जन ओटीटी पर मौजूद है, बावजूद इसके फिल्म खूब पसंद की जा रही है। थ्रिलर फिल्में दुनियाभर में बीते एक दशक से सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। दर्शकों की इस पसंद पर 'दृश्यम 2' खरी उतरती है। आइए जानते कि 'दृश्यम' से पहले और कौन सी फिल्मों का सीक्वल बन चुका है,जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है..

Bollywood top 10 sequel films before drishyam Tiger Zinda Hai Munnabhai Koi Mil Gaya Jolly LLB Bhool Bhulaiya
मुन्ना भाई एमबीबीएस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुन्ना भाई एमबीबीएस

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' साल  2003 में प्रदर्शित हुई थी। यह फिल्म मुन्ना नाम के एक अपराधी की है जो अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेता है। इस फिल्म में संजय दत्त, ग्रेसी सिंह, जिमी शेरगिल, अरशद वारसी , रोहिणी हट्टंगडी, बोमन ईरानी और सुनील दत्त की प्रमुख भूमिका थी। सुनील दत्त की यह आखिरी फिल्म थी, इस फिल्म के सफलता के बाद राजकुमार हिरानी ने साल 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' बनाई जिसमे संजय दत्त, विद्या बालन, अरशद वारसी, बोमन ईरानी की प्रमुख भूमिका थी। यह फिल्म 21 सदी की शुरुआत की भारतीय सोच से जुड़ी थी। हल्के फुल्के कॉमेडी के साथ फिल्म में दिल को छू लेने वाला संदेश देने की कोशिश की गई थी।

इसे भी पढ़ें- Tusshar Kapoor: तुषार कपूर ने एकता को मारा था जोरदार पंच, टीवी क्वीन ने भाई को जेल भेजने की कर ली थी तैयारी

Bollywood top 10 sequel films before drishyam Tiger Zinda Hai Munnabhai Koi Mil Gaya Jolly LLB Bhool Bhulaiya
कोई मिल गया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोई मिल गया

साल 2003 में बनी फिल्म 'कोई मिल गया' का निर्माण और निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और रेखा की प्रमुख भूमिका थी। यह फिल्म उतनी सफल रही कि अब तक इसके तीन भाग 'कृष' और 'कृष 3' बन चुके हैं और अब 'कृष 4' की तैयारी चल रही। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में ऋतिक रोशन सुपर हीरो के रूप में उभरे और उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। सुपर हीरो के रूप में ऋतिक रोशन को जहां दर्शकों ने खूब पसंद किया वहीं 'कोई मिल गया' में मंदबुद्धि लड़के का किरदार भी ऋतिक रोशन ने बहुत ही अच्छा निभाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood top 10 sequel films before drishyam Tiger Zinda Hai Munnabhai Koi Mil Gaya Jolly LLB Bhool Bhulaiya
भूल भुलैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भूल भुलैया

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूल भुलैया’ साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमेx अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिकाएं थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। इस साल 20 मई 2022 को रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था जिसमे कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आई। हॉरर कॉमेडी पर आधारित यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

इसे भी पढ़ें- Shehnaaz Gill: ‘तू मेरा है और तू मेरा ही रहेगा..’, शहनाज ने अवॉर्ड लेते हुए सिद्धार्थ के लिए कही दिल की बात

विज्ञापन
Bollywood top 10 sequel films before drishyam Tiger Zinda Hai Munnabhai Koi Mil Gaya Jolly LLB Bhool Bhulaiya
दबंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दबंग 

'दबंग' सलमान खान के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। चुलबुल पांडे के रूप में दर्शकों ने सलमान खान को खूब पसंद किया। इस फिल्म के जरिए सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को इंट्रोड्यूस किया था। अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। अब तक इन फिल्मों की सीक्वल फिल्म 'दबंग 2' और 'दबंग 3' के नाम से बन चुकी हैं। 'दबंग 2' का निर्देशन अरबाज खान और 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया था और 'दबंग 3'  साल 2019 में प्रदर्शित हुई थी। हालांकि 'दबंग 3' दबंग सीरीज की बाकी फिल्मों जैसी सफल तो नहीं रही लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed