फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Athiya-KL Rahul : सुनील शेट्टी ने दिया अथिया-केएल राहुल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट, बताया कब सात फेरे लेगा कपल

Sun, 20 Nov 2022 10:53 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 20 Nov 2022 10:53 AM IST
सार

सुनील शेट्टी अपनी क्राइम थ्रिलर सीरीज वेब सीरीज 'धारावी बैंक' के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अथिया और केएल राहुल को शादी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

विज्ञापन
Suniel Shetty shares update on daughter Athiya Shetty and KL Rahul wedding at Dharavi Bank web series event
सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और आए दिन अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कुछ समय से दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती रहती हैं। वहीं, अब सुनील शेट्टी ने एक इवेंट में बेटी अथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Suniel Shetty shares update on daughter Athiya Shetty and KL Rahul wedding at Dharavi Bank web series event
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram

दरअसल, सुनील शेट्टी अपनी क्राइम थ्रिलर सीरीज वेब सीरीज 'धारावी बैंक' के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इवेंट में अभिनेता से बेटी अथिया की शादी के बारे में सवाल किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, 'जल्दी होगी।' ऐसे में सुनील शेट्टी ने कंफर्म कर दिया है कि अथिया और राहुल की जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Ranveer Singh: अवॉर्ड लेने के दौरान रणवीर सिंह को याद आए संघर्ष के दिन, स्टेज पर हुए इमोश्नल

Suniel Shetty shares update on daughter Athiya Shetty and KL Rahul wedding at Dharavi Bank web series event
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram
यह पहली बार नहीं है कि सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी को लेकर बात की है। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था मुझे लगता है जैसे ही बच्चे तय करेंगे शादी होगी। राहुल का शेड्यूल है। अभी एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है। जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी। एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना? 

Tusshar Kapoor: तुषार कपूर ने एकता को मारा था जोरदार पंच, टीवी क्वीन ने भाई को जेल भेजने की कर ली थी तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty shares update on daughter Athiya Shetty and KL Rahul wedding at Dharavi Bank web series event
केएल राहुल और अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने रिश्ते को 2021 में ऑफिशियल किया था, जब क्रिकेटर अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर में पहुंचे थे। प्रीमियर के दौरान अथिया और केएल राहुल एक साथ पोज देते दिखे थे। इसके बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं और साथ में स्पॉट किए जाते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी को भी केएल राहुल के क्रिकेट मैचों में देखा गया है।

Weekly Wrap: अभिनेत्री तबस्सुम का निधन और गैंगस्टर्स के निशाने पर बब्बू मान, पढ़ें बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरें
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed