फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Bail: आर्यन की रिहाई पर शाहरुख खान के को-एक्टर पीयूष मिश्रा बोले, ‘जो किया है वो भुगतोगे’

Sat, 30 Oct 2021 12:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 30 Oct 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
Drug case Shah Rukh Khan co actor Piyush Mishra react on Aryan Khan Bail
पीयूष मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए आज का दिन काफी ज्यादा बड़ा है। आज शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान आर्थर रोड जेल से रिहा होकर अपने घर मन्नत पहुंचा है। आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद था। इस दौरान वह 27 दिनों तक जेल में रहा। लेकिन 28 अक्तूबर यानी गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका को मंजूरी दी। आर्यन खान की गिरफ्तारी पर शाहरुख खान को बॉलीवुड का खुलकर सपोर्ट मिला था और जब आर्यन की जमानत हुई, तो हर किसी ने शाहरुख को बधाई दी।


 
इतना ही नही, जूही चावला तो आर्यन खान की जमानती बनी हैं। लेकिन इन सबके बीच, शाहरुख खान के को-एक्टर रहे पीयूष मिश्रा ने आर्यन की रिहाई पर हैरान करने वाला बयान दिया है। पीयूष ने शाहरुख खान को अपने बच्चे संभालने की नसीहत दी है। उनका ऐसा बयान सुनकर फैंस हैरान हैं।

Drug case Shah Rukh Khan co actor Piyush Mishra react on Aryan Khan Bail
पीयूष मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पीयूष मिश्रा ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेता से आर्यन खान की रिहाई पर सवाल किया गया। इस पर पीयूष मिश्रा ने कहा, ‘मेरा रिएक्शन क्या होगा? किया उसने, उसको बेल मिल गई, वो बाहर भी आ गया है। अब शाहरुख खान जाने, उनका बेटा जाने, समीर वानखेड़े जाने। मुझे उससे क्या मतलब है? ठीक है हो गया। जो किया है वो भुगतोगे आप। अपने अपने बच्चों को संभालें बस यही है।' पीयूष मिश्रा का ये बयान फैंस को हजम नहीं हो रहा है।

Drug case Shah Rukh Khan co actor Piyush Mishra react on Aryan Khan Bail
आर्यन खान। - फोटो : PTI

आर्यन की जमानत पर सेलेब्स ने जाहिर की खुशी
आर्यन खान की रिहाई पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेता आर माधवन ने कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया। वहीं, स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट में 'फाइनली' लिखकर अपनी खुशी जाहिर की। इसके अलावा, खबरों की मानें तो सलमान खान, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स ने शाहरुख को तुरंत फोन कर बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Drug case Shah Rukh Khan co actor Piyush Mishra react on Aryan Khan Bail
आर्यन खान - फोटो : Social Media

इन शर्तों पर रिहा हुआ आर्यन खान
बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा आर्यन खान को कुछ शर्तों पर जमानत दी गई है। इस केस में फंसा आर्यन खान अब मुंबई छोड़कर कहीं जा नहीं सकता है। इसके साथ ही उसे अपना पार्सपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। उसे हर शुक्रवार सुबह एनसीबी के सामने पेश होना होगा। साथ ही, आर्यन खान कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दे सकता है।

विज्ञापन
Drug case Shah Rukh Khan co actor Piyush Mishra react on Aryan Khan Bail
पीयूष मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पीयूष मिश्रा अभिनेता शाहरुख खान के साथ साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल से’ में नजर आए थे। इस फिल्म में पीयूष ने सीबीआई ऑफिसर का किरदार निभाया था। हालांकि, इस फिल्म के बाद पीयूष और शाहरुख खान दोबारा स्क्रीन पर एक साथ नजर नहीं आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed