फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boman Irani: बोमन ने साझा किया शाहरुख के साथ पहली मुलाकात का किस्सा, बोले- शूटिंग के दौरान कराया सहज महसूस

Sun, 17 Dec 2023 11:19 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 17 Dec 2023 11:19 AM IST
सार

बोमन ईरानी ने शाहरुख के साथ पहली मुलाकात के किस्से को साझा किया। इसके अलावा 'मैं हूं ना' की शूटिंग के दौरान किंग खान ने कैसे उन्हें कैसे सहज महसूस कराया था इस पर भी उन्होंने खुलकर बात की।

विज्ञापन
Dunki star Boman Irani revels that Shah Rukh Khan made him feel at ease when they first met for Main Hoon Na
बोमन ईरानी, शाहरुख खान - फोटो : social media

अभिनेता बोमन ईरानी जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। 'डंकी' से पहले भी बोमन ने शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म के प्रीमियर से पहले, अभिनेता ने एक बातचीत के दौरान शाहरुख के साथ पहली मुलाकात के किस्से को साझा किया। इसके अलावा 'मैं हूं ना' की शूटिंग के दौरान किंग खान ने कैसे उन्हें कैसे सहज महसूस कराया था इस पर भी उन्होंने खुलकर बात की।

Dunki star Boman Irani revels that Shah Rukh Khan made him feel at ease when they first met for Main Hoon Na
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान बोमन ईरानी ने उन दिनों को याद किया जब वे पहली बार शाहरुख खान से मिले थे और शूटिंग के दौरान अभिनेता ने उन्हें सहज महसूस कराया था। बोमन ने कहा, 'मैंने शाहरुख के साथ 'मैं हूं ना' में पहली बार काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग दार्जिलिंग में चल रही थी। वे देर रात पहुंचे थे और मैं एक दिन पहले ही वहां पहुंच गया था। रात को किसी ने मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया मैंने दरवाजा खोला और कहा, 'हां।' फिर मुझे बताय गया कि ये शाहरुख है।' मैंने कहा, 'हेलो सर, आप कैसे हैं?'

यह भी पढ़ें: Dunki: 'डंकी' का प्रचार करने के लिए मुंबई से दुबई रवाना हुए शाहरुख खान, एयरपोर्ट से वायरल हुआ वीडियो

Dunki star Boman Irani revels that Shah Rukh Khan made him feel at ease when they first met for Main Hoon Na
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

बोमन ने आगे बताया कि 'डंकी' अभिनेता ने उनसे बहुत ही सहजता से बात की। अभिनेता ने कहा, 'शाहरुख ने मुझे बताया कि वे इस फिल्म के निर्माता हैं और उनके सामने वाले कमरे में रह रहे हैं। अगर किसी चीज की जरूरत हो तो वे उनसे मदद ले सकते हैं। इसके अलावा शाहरुख ने मुझे फिल्म में काम करने के लिए भी धन्यवाद कहा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki star Boman Irani revels that Shah Rukh Khan made him feel at ease when they first met for Main Hoon Na
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो बोमन को आखिरी बार 'ऊंचाई' में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में थे। इसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने किया था। दोस्ती पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। 

यह भी पढ़ें: दुखद: मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जैक एक्सेलरोड का निधन, 93 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
Dunki star Boman Irani revels that Shah Rukh Khan made him feel at ease when they first met for Main Hoon Na
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें फिल्म 'डंकी' की रिलीज के बारे में तो राजकुमार हिरानी के जरिए निर्देशित यह फिल्म 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'डंकी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed