सोशल मीडिया पर किसी भी चीज को वायरल होने में समय नहीं लगता है। आज की डिजिटल वाली इस दुनिया में कोई भी खबर या चेहरा कब फेमस हो जाएगा ये कोई नहीं जानता। हर साल कुछ ऐसे चेहरे होते हैं जो लोगों की नजरों में आ जाते हैं और इसका पूरा श्रेय सोशल मीडिया को जाता है। साल 2020 में भी कुछ ऐसे ही लोग थे जिनकी बातों और खबरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और रातों रात वो फेमस बन गए। तो चलिए मिलवाते हैं कुछ ऐसे ही स्पेशल लोगों से जो रातों रात बन गए सोशल मीडिया स्टार।
Year Ender 2020: रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए ये मामूली चेहरे, इनके चलते यादगार बना ये साल
यशराज मुखाते
टीवी के पॉपुलर 'शो साथ निभाना साथिया' के एक डॉयलाग को मजेदार रैप में बदलकर यशराज मुखाते रातों रात स्टार बन गए थे। कोकिलाबेन का गोपी से सवाल करना कि रसौड़े में कौन था, यशराज के लिए एक सुनहरे मौके जैसा साबित हुआ। उनके पूरे डॉयलाग को ऑटोट्यून के साथ रैप बनाकर यशराज ने सोशल मीडिया पर पेश किया और इंटरनेट यूजर्स को ये वीडियो बहुत पसंद आया। इसे लेकर ढेर सारे मीम भी बने थे।
बाबा का ढाबा वाले बाबा कांता प्रसाद
यूट्यूबर गौरव वासन ने बाबा के ढाबा के मालिक कांता प्रसाद का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि लॉकडाउन के चलते बाबा कांता प्रसाद को कितना नुकसान हुआ। इनके इस वीडियो के पोस्ट होते ही अगले दिन बाबा के ढाबे पर जमकर भीड़ लग गई और बाबा की खूब कमाई हुई। बाबा रातों रात सोशल मीडिया स्टार बन गए। इतना ही नहीं अब उन्होंने अपना एक रेस्टोरेंट भी खोल लिया है जिससे वो अच्छी कमाई कर रहे हैं। सिर्फ ये ही नहीं गौरव वासन से बाबा के मनमुटाव की खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय सोनू
सोशल मीडिया पर जोमैटो के एक डिलिवरी ब्वॉय सोनू का वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ। दरअसल जोमैटो के डिलिवरी ब्वॉय से वीडियो में एक आदमी उसकी कमाई के बारे में पूछता है। इसका जवाब सोनू बड़े ही मुस्कराते हुए देते हैं। उनके लगातार स्माइल करने वाले चेहरे का हर कोई फैन हो गया और सोनू रातों रात फेमस हो गए।
बाल कटाने वाला अनुश्रूत
सोशल मीडिया पर बाल कटवाते बच्चे का क्यूट वीडियो भी जबरदस्त वायरल हुआ। इस वीडियो में दिख रहा था कि बच्चा नाई की दुकान में बाल कटवाते हुए बड़े क्यूट अदाज में बाल काटने से मना कर रहा है। अनुश्रूत नाम का ये प्यारा बच्चा बार बार नाई से कहता है कि अरे यार ज्यादा क्यों कर रहे हो। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।
