सब्सक्राइब करें

अनिल कपूर, मोहम्मद रफी का जन्मदिन और ट्रोलर्स को कंगना रणौत का जवाब, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 24 Dec 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Rafi Birthday and Kangna Ranaut Gave Befitting Reply entertainment news
मोहम्मद रफी, कंगना रणौत, अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला

मखमली आवाज के बादशाह और भारतीय सिनेमा के सदाबहार गायक मोहम्मद रफी का जन्म 24 दिसंबर 1924 को हुआ था। मोहबत्त हो, गम हो, जुदाई हो या फिर भजन या कव्वाली हो, कोई भी विधा हो, रफी अपने अंदाज में ऐसा गाते कि आवाज सीधे दिल तक पहुंचती। कहते हैं कि इजहार-ए-इश्क की सौ विधाएं दर्शानी हों तो आप सिर्फ एक ही गायक का नाम ले सकते हैं, वो हैं मोहम्मद रफी।



मौलवियों के कहने पर जब मोहम्मद रफी ने छोड़ दिया था गाना, इस बात पर हुए थे राजी
 

Trending Videos
Mohammad Rafi Birthday and Kangna Ranaut Gave Befitting Reply entertainment news
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने फिल्मी क्षेत्रों के विकास के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने फिल्म्स डिवीजन, फिल्म समारोह निदेशालय, भारत के राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार और चिल्ड्रन्स फिल्म सोसाइटी को मिलाकर एक संस्था राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम बनाने की मंजूरी दे दी है।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, चार सरकारी फिल्मी संस्थाओं का विलय कर बनेगी एक संस्था


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammad Rafi Birthday and Kangna Ranaut Gave Befitting Reply entertainment news
Anil Kapoor, Arif Khan - फोटो : social media

अनिल कपूर ने पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाए हैं। किरदार कोई भी हो अनिल कपूर ने उन किरदारों को अपने अभिनय से जिंदा कर दिखाया है। आज अनिल कपूर अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें देखकर जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि उनकी उम्र 64 साल है। अनिल ने 90 के दशक में लगातार 13 हिट फिल्म दी हैं।

पढ़ें- शादीशुदा अनिल कपूर के साथ जब उड़ी थी माधुरी दीक्षित के अफेयर की खबर, इंटरव्यू में किया था इस बड़े सच का खुलासा

Mohammad Rafi Birthday and Kangna Ranaut Gave Befitting Reply entertainment news
रजनीकांत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस का कहर लोगों पर लगातार जारी है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आम से लेकर खास तक, कई लोग आ चुके हैं। कोरोना ने देश-दुनिया की कई फिल्मी हस्तियों को भी अपना शिकार बनाया है। अब साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की फिल्म के सेट पर सात लोगों के खतरनाक वायरस से संक्रमित होने की खबर है। रजनीकांत ने 14 दिसंबर से ही अन्नाथे की शूटिंग शुरू की थी। 

Rajinikanth: रजनीकांत की फिल्म के सेट पर सात लोग हुए कोरोना से संक्रमित, रोकी गई शूटिंग, अभिनेता की रिपोर्ट निगेटिव


 

विज्ञापन
Mohammad Rafi Birthday and Kangna Ranaut Gave Befitting Reply entertainment news
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अक्सर अपनी बातों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो मेक्सिको के किसी छोटे आइलैंड पर बिकिनी पहने बैठीं नजर आ रही थीं। अब कंगना के इस तस्वीर के पोस्ट होते ही लोग उन्हें जबरदस्त ट्रोल करने लगे। ऐसे में कंगना ने उन ट्रोलर्स को ट्वीट कर तगड़ा जवाब दिया है।

बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं कंगना रणौत ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'धर्म के ठेकेदार मत बनो'

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed