सब्सक्राइब करें

भाजपा की इस गलती पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने किया कटाक्ष, एक किसान को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 24 Dec 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer protest Swara Bhaskar reaction on bjp poster which party used Farmer photo who protesting against Farm Law
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI

केंद्र सरकार के खिलाफ इन दिनों किसानों का आंदोलन जारी है। इस साल सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान अपना विरोध जता रहे हैं। किसानों के इन विरोध प्रदर्शनों को कई फिल्मी सितारों का भी समर्थन मिल रहा है। कई फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर भी किसानों का समर्थन कर रहे हैं और सरकार की आलोचना भी कर रहे हैं। 

Trending Videos
Farmer protest Swara Bhaskar reaction on bjp poster which party used Farmer photo who protesting against Farm Law
स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर

इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पंजाब के हरप्रीत सिंह नाम के एक किसान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल कृषि कानूनों के बाद भाजपा कई राज्यों में आलोचना का सामना कर रही है। वहीं इन कानूनों का प्रचार करने के लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में भाजपा की पंजाब इकाई ने कृषि कानूनों के प्रचार में ऐसी गलती कर दी है जिसके चलते वह हर किसी के निशाने पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer protest Swara Bhaskar reaction on bjp poster which party used Farmer photo who protesting against Farm Law
हरप्रीत सिंह - फोटो : file photo

दरअसल पंजाब की भाजपा इकाई ने राज्य में कृषि कानूनों का प्रचार करने के लिए जिस हरप्रीत सिंह नाम के किसान की तस्वीर का इस्तेमाल किया है वह इन दिनों सिंघू बॉर्डर पर सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। भाजपा द्वारा अपने प्रचार में किसान हरप्रीत सिंह की तस्वीर का इस्तेमाल करने पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सरकार पर कटाक्ष किया है। 

Farmer protest Swara Bhaskar reaction on bjp poster which party used Farmer photo who protesting against Farm Law
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला

स्वरा भास्कर ने यह कटाक्ष सोशल मीडिया के जरिए किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। स्वरा भास्कर सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर खुलकर बोलती भी रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किसान हरप्रीत सिंह की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने सरकार के लिए लिखा, 'बहुत बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले! जिस किसान की फोटो बीजेपी ने विज्ञापन में लगाई वह सिंघू बॉर्डर पर मौजूद, अब पोस्टर बॉय लीगल नोटिस भेजने की तैयारी में।'

विज्ञापन
Farmer protest Swara Bhaskar reaction on bjp poster which party used Farmer photo who protesting against Farm Law
स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर

स्वरा भास्कर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि भाजपा की पंजाब इकाई की एक गलती से पार्टी की साख पर बन आई है। सोशल मीडिया पर जारी की गई प्रगतिशील किसान की पोस्ट को उस नौजवान किसान ने ही खारिज कर दिया, जिसका फोटो इस पोस्ट में दिखाया गया है। नौजवान किसान का कहना है कि भाजपा ने प्रचार सामग्री में उससे बिना पूछे फोटो का उपयोग किया है।

पढ़ें: जी टीवी के इन दो शोज ने लगाई हाफ सेंचुरी, ‘अमर उजाला’ के कंज्यूमर कनेक्ट शोज से मिली बढ़त का कमाल

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed