{"_id":"68fa45f1c1801326560b88e1","slug":"ek-deewane-ki-deewaniyat-starring-harshvardhan-rane-and-sonam-bajwa-film-day-3-thursday-box-office-collection-2025-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन ही कम हुआ ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का जुनून, जानिए हर्षवर्धन राणे की फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीसरे दिन ही कम हुआ ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का जुनून, जानिए हर्षवर्धन राणे की फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 23 Oct 2025 08:44 PM IST
सार
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 3 Box Office Collection: फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को बॉक्स ऑफिस पर आज तीसरा दिन है। ओपनिंग डे पर अच्छे कलेक्शन के बावजूद तीसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट है।
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक जुनूनी इश्क की कहानी है, फिल्म में लीड रोल में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा हैं। फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन तीसरे दिन में आकर इसके कलेक्शन में काफी कमी दिख रही है। जानिए, तीसरे दिन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने कितने रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए हैं।
2 of 5
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तीसरे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने तीसरे दिन 3.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। इस फिल्म ने दूसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। देखा जाए तो दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट साफ नजर आ रही है।
3 of 5
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बजट वसूलने के करीब पहुंचीं फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये बताया गया है। अब तक इसने 20.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कलेक्शन में कमी आने के बावजूद भी यह फिल्म अपना बजट तो वसूल कर ही लेगी। फिल्म के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे इसके प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म में दिखी जुनूनी इश्क की कहानी
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक जुनूनी आशिकी की कहानी है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे ने विक्रमादित्य नाम के एक आर्टिस्ट का रोल किया है। जो अदा (सोनम बाजवा) नाम की लड़की के प्यार में डूब जाता है। लेकिन यह कहानी आगे चलकर पागलपन, जुनूनी की हद में बदल जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
'कांतारा चैप्टर 1', 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों से मिल रही है कड़ी टक्कर
‘एक दीवाने की दीवानियत’ के साथ आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज हुई। तीसरे दिन इस फिल्म ने 8.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में 22 दिन हो चुके हैं, इस फिल्म ने आज 4.54 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘थामा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ से ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को कड़ी टक्कर मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।