{"_id":"62eea9bd0f80785ebb38adc8","slug":"ek-villain-returns-actor-arjun-kapoor-talks-about-biggest-shock-and-surprise-of-his-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor: अपनी इस फिल्म के पिटने की वजह आज तक नहीं समझ पाए अर्जुन, बोले- मैं हैरान हूं कि..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor: अपनी इस फिल्म के पिटने की वजह आज तक नहीं समझ पाए अर्जुन, बोले- मैं हैरान हूं कि..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन के अलावा इस फिल्म में जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी नजर आए हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने करियर के बारे में कई बातें साझा कीं। इस दौरान उन्होंने उस फिल्म का जिक्र किया, जो उनके लिए एक सरप्राइज साबित हुई और उस फिल्म का भी जिक्र किया, जिसके फ्लॉप होने की वजह वह आज तक नहीं समझ पाए हैं।
2 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर पर बात करते हुए कहा कि फिल्म 'की एंड का' उनके लिए एक सरप्राइज साबित हुई। अर्जुन कपूर ने कहा कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो प्रदर्शन किया, उससे वे हैरान हुए। साथ ही यह भी कहा कि, 'की एंड का' ने उनके लिए एक इमेज ब्रेकर का काम किया।
3 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : Instagram
फिल्म 'की एंड का' पर बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि इस फिल्म में उन्होंने बिल्कुल अलग तरह का किरदार निभाया, जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया था। इतना ही नहीं उसमें उन्होंने खुद से बड़ी एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने, करीना और निर्देशक आर. बाल्की तीनों ने ही अपनी-अपनी फिल्मों- 'तेवर', 'गोरी तेरे प्यार में' और 'शमिताभ' की असफलता के बाद इस फिल्म में साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अर्जुन कपूर ने अपने करियर के सबसे बड़े शॉक के बारे में भी जिक्र किया और फिल्म 'मुबारकां' का नाम लिया। अर्जुन कपूर ने कहा कि वह आज तक नहीं समझ पाए हैं कि यह फिल्म आखिर बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं चली, जबकि किसी से इसके खराब रिव्यू नहीं मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' से क्लैश हुई थी। काम की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'द लेडी किलर' में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास विशाल भारद्वाज की 'कुत्ते' भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।