{"_id":"5d355dcc8ebc3e6caa3badf0","slug":"ekta-kapoor-and-jeetendra-visit-bholenath-temple-in-savan-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने निकलीं एकता कपूर, पापा जितेंद्र संग पूजा के बाद दिखा ये अवतार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने निकलीं एकता कपूर, पापा जितेंद्र संग पूजा के बाद दिखा ये अवतार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ekta kapoor and jeetendra
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) बहुत धार्मिक मानी जाती हैं। उन्हें अक्सर अपने पिता जितेंद्र के साथ किसी न किसी मंदिर में स्पॉट किया जाता है। ये बात भी सभी जानते हैं कि एकता कपूर भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं और अक्सर अपने सीरियल्स के जरिए वो ये दिखा भी देती हैं।
2 of 5
Ekta kapoor and jeetendra
- फोटो : Twitter
सावन का महीना शुरू होते ही एकता कपूर भगवान शिव को प्रसन्न करने में लग गई हैं। हाल ही में एक बार फिर एकता कपूर को अपने पिता के साथ जूहू के मंदिर में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह काले रंग के जैगिंग और नेवी ब्लू रंग के जैकेट में नजर आईं।
3 of 5
Ekta kapoor and jeetendra
- फोटो : Twitter
इस दौरान उनके माथे पर टीका लगा हुआ भी दिखाई दिया। एकता कपूर और जितेंद्र दोनों ही भगवान शिव के भक्त है। एकता जूहू में मौजूद श्री मुक्तेश्वर देवालय मंदिर में भगवान शिव को प्रसन्न करने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ekta kapoor
- फोटो : Twitter
ये कोई पहला मौका नहीं है जब एकता किसी मंदिर में स्पॉट की गई हों इससे पहले भी वह शिरडी गई थीं वो भी अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के साथ। एकता कपूर की भगवान में काफी आस्था है और वह अक्सर ही भगवान के दर्शन को अलग-अलग मंदिरों में जाती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ekta kapoor
- फोटो : social media
एकता कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जजमेंटल है क्या को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एकता इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। इससे पहले एकता के 44वें जन्मदिन पर टीवी इंडस्ट्री के सभी स्टार्स पहुंचे थे। एकता का बर्थडे वैसे तो 7 जून को होता है लेकिन अपने बिजी शिड्यूल की वजह से उन्होंने एक दिन बाद खास दिन का जश्न मनाया था। सोशल मीडिया पर एकता कपूर की इस पार्टी की तस्वीरें वायरल हो हुई थीं जिसमें टीवी के चर्चित चेहरे नजर आ रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।