{"_id":"5af3ff494f1c1b64098b92e8","slug":"ekta-kapoor-does-not-work-with-salman-and-shah-rukh-know-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान-शाहरुख से दूरी बनाकर रखती हैं टीवी की ये क्वीन, पहली बार बताया क्यों नहीं करना चाहती हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान-शाहरुख से दूरी बनाकर रखती हैं टीवी की ये क्वीन, पहली बार बताया क्यों नहीं करना चाहती हैं काम
Fri, 11 May 2018 08:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख और सलमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की क्वीन एकता कपूर कभी करण जौहर को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी बोल्ड सब्जेक्ट पर वेब सीरीज के कारण मीडिया की सुर्खियों बटोरती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में एक बड़ा खुलासा किया। एकता कपूर ने बताया कि टीवी और बड़े परदे पर राज करने के बावजूद आखिर क्यों वह सलमान खान और शाहरुख खान जैसे स्टार्स के साथ काम नहीं करना चाहती हैं।
2 of 5
एकता कपूर
एकता कपूर का कहना है कि वह बड़े बजट और सितारों के बिजी और हेक्टिक शेड्यूल से दूर रहना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मुझे इन स्टार्स से कोई परेशानी है। समस्या यह है कि इन स्टार्स के शेड्यूल से मेरा शेड्यूल मैच होना बड़ा मुश्किल है। हमने शाहरुख और सलमान के साथ इसलिए फिल्म नहीं बनाई, क्योंकि ऐसा करने पर मुझे प्लानिंग में कम से कम 6 महीने खर्च करने होंगे।'
3 of 5
एकता कपूर
एकता ने आगे कहा कि 'ऐसा नहीं है कि हम 100 करोड़ का कोई स्टार बना रहे हैं। हम जब चाहें तो फोन उठाकर उन्हें कॉल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करके किसी का फायदा नहीं है।' बता दें कि बालाजी फिल्म्स की प्रमुख एकता कपूर अपने पॉपुलर शो 'नागिन 3' के साथ फिर दर्शकों के बीच लौट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नागिन 3
इस सीरीज का प्रोमो आ चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। प्रोमो में रजत टोकस, करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी नजर आ रहे हैं। शो की तीसरी हीरोइन सुरभि ज्योति की मुंह दिखाई फिलहाल नहीं की गई है। रजत टोकस का नया अवतार देख उनके फैंस आहें भर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नागिन
'नागिन-3' के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस को इस बात का दुख है कि इस सीजन में भी रजत टोकस का रोल काफी छोटा है। प्रोमो से साफ है कि शो की शुरुआत में ही रजत टोकस की हत्या कर दी जाएगी। सीरीज के पहले सीजन 'नागिन' में भी रजत टोकस ने नेवले का किरदार निभाया था और वह भी काफी छोटा था। अब उनके फैंस शो के मेकर्स को कोस रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।