महज 34 साल की उम्र में ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मौत को गले लगा लिया। ना किसी से कुछ कहा, ना किसी से कुछ पूछा। उनका यूं बिन कुन कुछ कहे चला जाना आज हर किसी को अंदर ही अंदर कचोट रहा है। हर कोई बस याद कर रहा है कि कुछ दिन पहले की ही तो बात थी जब सुशांत ने उनसे बात की थी या उनकी पोस्ट पर कमेंट किया था। इन्हीं में से एक हैं टेलीविजन और बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर। सुशांत के यूं अचानक चले जाने पर एकता कपूर ने उन्हें हफ्ते भर पुरानी पोस्ट पर किए कमेंट के स्क्रीनशॉट के साथ याद किया है।
सुशांत सिंह राजपूत की 'मुस्कुराहट' पर खेला था एकता कपूर ने दांव, एक हफ्ते पहले ही कहा था 'हमेशा आपका आभारी रहूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक हफ्ते पहले ही एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के टेलीविजन शो 'पवित्र रिश्ता' के 11 साल पूरे होने की खुशी जाहिर की थी। एक ता ने इस मौके पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो के साथ एकता ने सुशांत को इस धारावाहिक में लेने का किस्सा भी लिखकर बताया था। एकता की इस पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूत ने कमेंट कर उन्हें ब्रेक देने के लिए शुक्रिया भी कहा था।
इसी बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए एकता ने सुशांत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। एकता ने जो स्क्रीनशॉट साझा किया है उसमें सुशांत ने उनको शुक्रिया कहते हुए लिखा, 'और इसके लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा एकता मैम'। इसे साझा करते हुए एकता ने लिखा, 'सुशांत तुमने यह ठीक नहीं किया। एक हफ्ता और सब कुछ बदल जाता है। यह सही नहीं है।'
Not fair Sushi! One week everything changed! Not fair my baby! pic.twitter.com/aEnWaOlrXR
एकता ने एक हफ्ते पहले साझा की अपनी पोस्ट में पवित्र रिश्ता में मानव की कास्टिंग का किस्सा साझा करते हुए लिखा था, '50 में से 35 स्लॉट होने के बाद भी हम टॉप 50 से बाहर थे। तमिल सीरियल Thirumathi Selvam पर बेस्ड ये शो हमारे लिए बड़ा मौका था, जो कि हमें जीटीवी ने दिया था। हम एक ऐसे लड़के को लीड रोल में कास्ट करना चाहते थे जो हमारे दूसरे शो में सेकंड लीड कर रहा था। जीटीवी की क्रिएटिव टीम इस बात पर अड़ी थी कि वो लड़का रोल में नहीं जम रहा। हमने उन्हें मनाया कि उस लड़के की मुस्कुराहट करोड़ों लोगों का दिल जीतेगी और सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसा ही किया।'
View this post on Instagram
A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on
गौरतलब है कि पवित्र रिश्ता धारावाहिक साल 2009 में जीटीवी पर प्रसारित किया गया था। उस समय ये शो टीआरपी में टॉप पर रहता था। सीरियल में अर्चना और मानव की कहानी दिखाई गई थी। उन दोनों के बीच का पवित्र रिश्ता और जीवन में आए उतार चढ़ाव की कहानी। धारावाहिक में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे। हालांकि सुशांत ने बाद में बॉलीवुड में एंट्री के लिए धारावाहिक को अलविदा कह दिया था।
पढ़ें: मौत को गले लगाने से पहले सुशांत सिंह राजपूत के 24 घंटे, अनार का जूस लेकर कमरे में गए फिर नहीं लौटे...