{"_id":"5c52edd8bdec2273a51964e8","slug":"ekta-kapoor-named-her-son-ravi-kapoor-on-her-father-named","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर ने बेटे के नाम का किया खुलासा, 43 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए बनी हैं मां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर ने बेटे के नाम का किया खुलासा, 43 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए बनी हैं मां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ekta kapoor
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म और टेलीविजन निर्माता एकता कपूर के घर में इस समय उत्सव का माहौल है और इसकी वजह है एकता कपूर का माँ बनना। एकता कपूर ने आज सरोगेसी के माध्यम से हुए अपने सुंदर नवजात शिशु का घर में स्वागत किया है और इसलिए पूरे परिवार की खुशी आज सातवें आसमान पर है।
2 of 5
- फोटो : file photo
डॉ नंदिता पलशेतकर ने कहा,"मां बनने के लिए कुछ साल पहले एकता कपूर मेरे पास आई थीं। हमने उन्हें आईयूआई और आइवीएफ की कई प्रक्रिया के साथ गर्भवती होने में मदद करने की कोशिश की थी। लेकिन हम असफल रहे। इसलिए हमें सरोगेसी की तकनीक की मदद लेनी पड़ी जो हमने अपने ब्लूम आईवीएफ सेंटर में 9 महीने पहले की थी। नौ महीने बाद आखिरकार रविवार को एक बच्चे के जन्म के साथ उन्होंने सफलता हासिल कर ली है। ”
3 of 5
एकता कपूर
- फोटो : file photo
इस साल 27 जनवरी को पैदा हुए बच्चे का नाम एकता के पिता के नाम पर रवि कपूर रखा गया है। यह पहली बार हुआ है कि किसी महिला सेलेब्रिटी ने सरोगेसी का यह रास्ता चुना है और वह सिंगल मॉम बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ekta Kapoor
- फोटो : file photo
एकता के करीबी सूत्र बताते हैं कि, “वह पूरी प्रक्रिया में शामिल थीं। वह डॉक्टर से हर चरण में माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट लेती रहती थी। एक माँ बनने के लिए यह उसका दृढ़ संकल्प था जिस वजह से यह संभव हो पाया।" कुछ साल पहले एकता कपूर के भाई तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। कपूर खानदान को इतनी खूबसूरती से बढ़ता हुआ देखना अद्भुत है।
विज्ञापन
5 of 5
Ekta Kapoor
- फोटो : file photo
एकता कपूर ने कहा, "भगवान की कृपा से, मैंने अपने जीवन में कई सफलताओं को देखा है, लेकिन मेरे जीवन में इस खूबसूरत बच्चे के आने की भावना पूरी दुनिया से अलग है। मैं यह व्यक्त भी नहीं कर सकती कि मेरे बच्चे के जन्म ने मुझे कितना खुश किया है। जीवन में सब कुछ उस तरह से नहीं होता जैसा आप चाहते हैं, लेकिन उन अड़चनों का हमेशा समाधान होता है। । यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक क्षण है और मैं एक मां होने के इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। ”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।