{"_id":"5aebf4864f1c1b5c098b7f21","slug":"ekta-kapoor-to-start-her-next-film-shotgun-shaadi-with-siddharth-malhotra-and-shraddha-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी बिहारी भाषा का मजाक उड़ा कर ट्रोल हुए थे सिद्धार्थ, अब उसी को सीखना बना मजबूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी बिहारी भाषा का मजाक उड़ा कर ट्रोल हुए थे सिद्धार्थ, अब उसी को सीखना बना मजबूरी
Fri, 04 May 2018 11:56 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
siddharth malhotra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर साथ में फिल्म 'एक विलन' में नजर आए थे। इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर दोनों एक फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म का नाम है ‘शॉटगन शादी’। फिल्म की तैयारियां चल रही है और इसके लिए एकता ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को इंस्ट्रक्शन्स भी दिए हैं।
2 of 5
shotgun shaadi
सिद्धार्थ इस फिल्म में पहली बार बिहारी ठग की भूमिका निभाने वाले हैं। ऋतिक के बाद सिद्धार्थ को एक बिहारी की भूमिका में देखा जाएगा। ‘शॉटगन शादी’ फिल्म बिहार में जारी जबरन लड़के की शादी कराने की रस्म ‘पकड़ुआ विवाह’ पर आधारित है।
3 of 5
siddharth malhotra
फिल्म के लिए एकता कपूर ने सिद्धार्थ को बॉडी बनाने की सलाह दी है क्योंकि उनका किरदार ठग का होगा। इसके अलावा सिद्धार्थ को बिहारी एक्सेंट भी सीखना होगा। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बिग बॉस में बिहारी भाषा का मजाक उड़ाने पर सिद्धार्थ को ट्रोल होना पड़ा था। बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
siddharth malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इन दोनों को फिल्म ‘एक विलेन’में देखा गया था। 'एक विलेन' को रिलीज हुए 4 साल हो गए हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर दोनों का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा, सिद्धार्थ मल्होत्रा
‘शॉटगन शादी’ के अलावा सिद्धार्थ कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं। करण जौहर ने इस फिल्म का ऐलान भी कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।