फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'तेजस' से लेकर 'पंगा' तक, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा कंगना रणौत की पिछली पांच फिल्मों का हाल

Sun, 25 Aug 2024 08:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Aug 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Emergency actress Kangana ranaut Last Five Release Film Box Office Report Read Details Inside
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला

कंगना रणौत की नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शामिल है। इस बात को उन्होंने अपने अभिनय से कई बार साबित किया है। जल्द ही उनकी फिल्म इमरजेंसी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की चर्चा लंबे समय से चल रही है। फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। इमरजेंसी से पहले आज हम आपको उनकी पिछली पांच फिल्मों का हाल बताने जा रहे हैं।

Emergency actress Kangana ranaut Last Five Release Film Box Office Report Read Details Inside
तेजस - फोटो : यूट्यूब
तेजस

फिल्म तेजस में कंगना रणौत एयरफोर्स पायलट के रूप में नजर आई थीं। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, यह फिल्म लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया था। फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 20 लाख रुपये का से शुरुआत की थी। वहीं, तेजस ने कुल चार करोड़ 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को फ्लॉप घोषित किया गया था।

Emergency actress Kangana ranaut Last Five Release Film Box Office Report Read Details Inside
चंद्रमुखी 2 - फोटो : यूट्यूब
चंद्रमुखी 2

चंद्रमुखी 2 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन पी वासु ने किया था। फिल्म में राघव लॉरेंस के साथ कंगना रणौत भी नजर आई थीं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 39.21 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी थी। बजट से कम कमाई करने की वजह से फिल्म को फ्लॉप करार दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency actress Kangana ranaut Last Five Release Film Box Office Report Read Details Inside
धाकड़  - फोटो : यूट्यूब
धाकड़ 

रजनीश घई के निर्देशन में बनी धाकड़ में कंगना रणौत एक्शन अवतार में नजर आई थीं। हालांकि, एजेंट अग्नि के रूप में वह दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सकी थीं। वहीं, फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन के रूप में दिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज दो करोड़ 58 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Emergency actress Kangana ranaut Last Five Release Film Box Office Report Read Details Inside
थलाइवी - फोटो : यूट्यूब
थलाइवी

साल 2021 में आई फिल्म थलाइवी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म के लिए कंगना ने जमकर मेहनत की थी। हालांकि, दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने एक करोड़ 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed