फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2022: कंगना रणौत ने सैनिकों के साथ किया शस्त्र पूजन, देश सेवा का दिया संदेश

Wed, 05 Oct 2022 03:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Oct 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
Emergency Actress Kangana Ranaut shares pics with soldiers worships rifles during Vijay Dashmi Shastra Pooja
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत मीडिया की सुर्खियों में रहना बखूबी जानती हैं। वह अक्सर बॉलीवुड सितारों पर टिप्पणी करती नजर आती हैं। एक बार फिर कंगना सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं है। कंगना शस्त्र पूजन को लेकर खबरों में हैं। कंगना ने मुंबई में विजय दशमी का पर्व मनाया है। इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ शस्त्र पूजा की है। इसकी तस्वीरें कंगना ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं।

Emergency Actress Kangana Ranaut shares pics with soldiers worships rifles during Vijay Dashmi Shastra Pooja
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में वह हथियारों की पूजा करती नजर आ रही हैं। दूसरी और तीसरी तस्वीर में कंगना सैनिकों के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में कंगना का लुक बेहद शानदार लग रहा है। वह पीले और नीले रंग के आउटफिट में कमाल की लग रही हैं। कंगना ने बड़े-बड़े ईयरिंग्स से अपने लुक को कंपलीट किया है।

Emergency Actress Kangana Ranaut shares pics with soldiers worships rifles during Vijay Dashmi Shastra Pooja
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के साथ कंगना ने शानदार मैसेज लिखे हैं। कंगना ने लिखा है, 'आज विजय दशमी के दिन घर पर शस्त्र पूजा की। कुछ तस्वीरें।' दूसरी तस्वीर के साथ लिखा है, 'जो देश की रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करते हैं।' इसके अलावा कंगना ने लिखा है, 'धर्म से आप चाहे कोई भी हो, लेकिन जो कर्म से क्षत्रिय हैं उन सबको विजय दशमी पर सिर्फ एक संदेश, विजयी भव।' 



विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency Actress Kangana Ranaut shares pics with soldiers worships rifles during Vijay Dashmi Shastra Pooja
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते दिनों खबरें आईं थीं कि कंगना रणौत राजनीति में आना चाहती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बात से इनकार किया था। उन्होंने कहा था, 'पॉलिटिक्स में आने की मेरी कोई योजना नहीं, मैं अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हूं। मुझे राजनीति में दिलचस्पी है, लेकिन सिर्फ एक आर्टिस्ट के रूप में।' वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed