Adipurush Teaser Trolled: प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर जारी हो गया है। 100 सेकंड के इस टीजर में मेकर्स ने 10 ऐसी गलतियां कर डाली हैं जिनकी वजह से फिल्म को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं 500 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बायकॉट गैंग के निशाने पर भी आ गई है। टीजर के जारी होने के बाद से ही इसके बहिष्कार की मांग उठने लगी है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस फिल्म में ऐसा क्या है जिसकी वजह से इसे इतना ट्रोल किया जा रहा है? दरअसल, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा की थी कि यह फिल्म महर्षि वाल्मिकी की रामायण पर आधारित है। लेकिन टीजर में जो दिखाया गया है उसका जिक्र कभी किसी हिंदू शास्त्र या लोककथाओं में नहीं किया गया है। यहां देखिए सबूत...
Adipurush Teaser: तो इस वजह से विवादों में आई 'आदिपुरुष'! 100 सेकंड के टीजर में मेकर्स ने कर डालीं 10 गलतियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 05 Oct 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन