फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emraan Hashmi: 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी ने क्यों निभाया विलेन का किरदार? अभिनेता ने बताया कैसे बने आतिश रहमान

Thu, 16 Nov 2023 08:28 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Nov 2023 08:28 AM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi reacts to playing villian in Maneesh Sharma Salman Khan Katrina Kaif Action film Tger 3
इमरान हाशमी - फोटो : social media

सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत एक्शन फिल्म 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। साल 2012 और 2017 में 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के जरिए फैंस का दिल जीतने वाली सलमान-कटरीना की जोड़ी 'टाइगर 3' के साथ लौट आई है। दर्शकों के बीच फिल्म के लिए वैसा ही उत्साह देखने को मिल रहा है, जैसा फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों के लिए था। जबर्दस्त एक्शन और एक से बढ़कर  सीक्वेंस  के अलावा जो एक चीज फैंस को फिल्म देखने के लिए उत्साहित कर रही है वह बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी का 'टाइगर 3' में विलेन बनकर आना है। 

Emraan Hashmi reacts to playing villian in Maneesh Sharma Salman Khan Katrina Kaif Action film Tger 3
इमरान हाशमी - फोटो : social media

इमरान हाशमी के फैंस के साथ ही सलमान खान के प्रशंसक भी 'टाइगर 3' में अभिनेता को विलेन बना देखने के लिए उत्साहित हैं। दरअसल, इमरान हाशमी ने फिल्म में अपने करियर की सबसे अलग भूमिकाओं में से एक निभाई है, जो उनके लिए भी खास रही है। सभी से मिलती तारीफों और फिल्म द्वारा की जा रही रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच अब इमरान हाशमी अपने इस किरदार पर रिएक्ट किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने अपने किरदार के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया कि उन्हें आखिर 'टाइगर 3' में विलेन का रोल निभाकर कैसा लगा और वह क्या चीज थी जिसने उन्हें इस किरदार के लिए हां कहने पर मजबूर किया।   

Emraan Hashmi reacts to playing villian in Maneesh Sharma Salman Khan Katrina Kaif Action film Tger 3
इमरान हाशमी - फोटो : social media

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए सभी को चौंका रही है। जहां एक तरफ सलमान खान और कटरीना कैफ फिल्म को मिल रहे इतने प्यार से गदगद हैं, वहीं दूसरी ओर इमरान हाशमी ने फिल्म 'टाइगर 3' में एक खलनायक की भूमिका निभाने के बारे में खुलासा किया। अभिनेता ने बताया कि किस वजह से उन्होंने इस भूमिका के लिए हां कहा। उन्होंने एएनआई को बताया कि, 'लॉकडाउन के बाद, मुझे कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा का फोन आया और उन्होंने मुझसे बोला क्या आप मनीष शर्मा के साथ कॉफी पीना पसंद करेंगे। मैं वहां पहुंचा तो मनीष ने मुझे बताया कि वह टाइगर 3 में खलनायक की भूमिका के लिए किसी को ढूंढ रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi reacts to playing villian in Maneesh Sharma Salman Khan Katrina Kaif Action film Tger 3
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इमरान ने कहा कि शुरू में उनके लिए इस भूमिका को स्वीकार करना आसान नहीं था क्योंकि एक खलनायक को लेकर सभी के दिलों-दिमाग में पहले से ही धारणा होती है। इमरान बोले, 'शुरुआत में मुझे संदेह था क्योंकि जब आप खलनायक के बारे में सुनते हैं तो एक पूर्वकल्पित धारणा होती है लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे किरदार में गहराई दिखी और इसमें कई शेड्स हैं जो मुझे पसंद आए इसलिए मैंने फिल्म के लिए हां कहा।'

विज्ञापन
Emraan Hashmi reacts to playing villian in Maneesh Sharma Salman Khan Katrina Kaif Action film Tger 3
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इमरान रोमांटिक भूमिकाएं निभाने के लिए जाने जाते हैं और इस किरदार को निभाने से उन्हें एक अभिनेता के रूप में अपना एक अलग पक्ष दिखाने का मौका मिला। जब उनसे पूछा गया कि वह किस तरह की भूमिकाएं देख रहे हैं और अपने प्रोजेक्ट्स को चुनने में सिलेक्टिव होने का कारण क्या है, तो उन्होंने कहा, 'मुझे इसी तरह की भूमिकाएं मिल रही हैं। लेकिन एक समय के बाद एक सैचुरेशन प्वाइंट आता है और आप अपना बदलाव करना चाहते हैं। मेरे साथ भी यही हुआ और इस तरह जब प्रोजेक्ट चुनने की बात आई तो मैं सिलेक्टिव हो गया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed