फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Samwad: संवाद में शिरकत करेंगे इमरान हाशमी, सिनेमा और अभिनय से जुड़ी मजेदार बातों का करेंगे खुलासा

Mon, 14 Apr 2025 04:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 14 Apr 2025 04:49 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला के वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियों के साथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी भी शिरकत करेंगे। इस दौरान वह आज के सिनेमा के दौर के साथ-साथ कई मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। 

विज्ञापन
emraan hashmi to attend amar ujala Samwad 2025 event in Lucknow UP know about actor upcoming film ground zero
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला का वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम 17 और 18 अप्रैल को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने जा रहा है। इसमें कई दिग्गज हस्तियों के साथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी भी शिरकत करेंगे। इस दौरान वह आज के सिनेमा के दौर के साथ-साथ कई मुद्दों पर अपने विचार लोगों के साथ साझा करेंगे। अमर उजाला संवाद में इमरान के साथ अभिनय कौशल पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इस कार्यक्रम से पहले आइए उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

emraan hashmi to attend amar ujala Samwad 2025 event in Lucknow UP know about actor upcoming film ground zero
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं इमरान हाशमी
इमरान हाशमी बॉलीवुड का वो शख्सियत हैं, जो अपनी बेबाक अदाकारी और अनोखे किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे रोमांटिक थ्रिलर हो या क्राइम ड्रामा, इमरान ने हर बार दर्शकों को कुछ नया दिया है। 24 मार्च 1979 को मुंबई में जन्मे सैयद इमरान अनवर हाशमी का ताल्लुक बॉलीवुड के मशहूर भट्ट परिवार से है।
उनके पिता अनवर हाशमी एक अभिनेता थे, जबकि उनकी मां माहेरा हाशमी रोमन कैथोलिक थीं। इमरान के नाना की बहन शिरीन मोहम्मद अली थीं, जो निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की मां थीं। इस तरह इमरान, पूजा भट्ट और आलिया भट्ट जैसे सितारों के रिश्तेदार भी हैं।

emraan hashmi to attend amar ujala Samwad 2025 event in Lucknow UP know about actor upcoming film ground zero
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan

इमरान पर ऐसे चढ़ा अभिनय का खुमार
इमरान ने अपनी पढ़ाई मुंबई के मानेकजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल से शुरू की और बाद में सिडनहम कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। बचपन में ही उनकी रुचि फिल्मों की ओर थी। वह अपने घर में होने वाली फिल्मों की शूटिंग बड़े चाव से देखा करते थे।
खासतौर पर 1988 में संजय दत्त की फिल्म 'कब्जा' की शूटिंग उनके घर में हुई थी, जिसने उनके मन में फिल्मों के प्रति और जुनून जगाया। बचपन में इमरान ने कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया, जिससे उनकी एक्टिंग की नींव पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
emraan hashmi to attend amar ujala Samwad 2025 event in Lucknow UP know about actor upcoming film ground zero
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम- @therealemraan

अभिनय करियर की शुरुआत
इमरान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की, जब उन्होंने 2002 में हॉरर फिल्म 'राज' में काम किया, लेकिन उनका असली सपना कैमरे के सामने आना था। 2003 में विक्रम भट्ट की फिल्म 'फुटपाथ' से उन्होंने बतौर अभिनेता डेब्यू किया। इस क्राइम थ्रिलर में उन्होंने रघु श्रीवास्तव का किरदार निभाया, जो एक गैंगस्टर था। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा। इमरान की एक्टिंग ने सबका ध्यान खींचा।

विज्ञापन
emraan hashmi to attend amar ujala Samwad 2025 event in Lucknow UP know about actor upcoming film ground zero
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम

'मर्डर' से स्टार बने इमरान
2004 में आई 'मर्डर' ने इमरान को रातों रात स्टार बना दिया। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक थ्रिलर में मल्लिका शेरावत और अश्मित पटेल के साथ उनकी केमिस्ट्री ने तहलका मचा दिया। फिल्म के गाने और इमरान की बोल्ड इमेज ने उन्हें 'सीरियल किसर' का टैग दे दिया। इसके बाद 'जहर', 'आशिक बनाया आपने', 'कल्युग' और 'गैंगस्टर' जैसी फिल्मों ने उन्हें रोमांटिक थ्रिलर का बादशाह बना दिया। 2008 में 'जन्नत' ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जिसमें उन्होंने एक सट्टेबाज का किरदार निभाया।
Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बेटी के करियर को लेकर लिया ये फैसला? जानिए सिंगर ने क्या कहा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed