फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के घर की EMI भर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, ED की जांच में हुआ खुलासा

Sat, 15 Aug 2020 12:54 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 15 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate Reveals Sushant Singh Rajput Was Paying EMI Of Ex Girlfriend Ankita Lokhande Flat
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) के द्वारा भी की जा रही है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाए हैं। रिया के खिलाफ पैसे के हेरफेर का आरोप भी लगाया गया है। जिसके चलते अब प्रवर्तन निदेशालय भी मामले की जांच कर रहा है और कई नए- नए खुलासे कर रहा है। इसी बीच एक खुलासा हुआ है कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर की EMI भर रहे थे।

Enforcement Directorate Reveals Sushant Singh Rajput Was Paying EMI Of Ex Girlfriend Ankita Lokhande Flat
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक की ईडी की जांच में कई तरह के खुलासे हुए हैं। अब तक ईडी ने मामले में रिया चक्रवर्ती की प्रॉपर्टी  के बारे में खुलासा किया है। इसके अलावा ईडी की जांच में सुशांत की प्रॉपर्टी और उनके पैसे के को लेकर कई खुलासे किए। वहीं अब एक खुलासा और हुआ है जो अंकिता लोखंडे से जुड़ा है। खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे के घर की किश्त भर रहे थे।

Enforcement Directorate Reveals Sushant Singh Rajput Was Paying EMI Of Ex Girlfriend Ankita Lokhande Flat
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल ईडी के सूत्रों से जानकारी मिली है कि सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई कटती थी। ये फ्लैट सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बुक है। मलाड स्थित अंकिता के इस फ्लैट की कीमत 4.5 करोड़ रुपये है। सुशांत और अंकिता लगभग छह साल तक एक दूसरे के साथ थे। दोनों इसी घर में लिव इन रिलेशनशिप में भी रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Enforcement Directorate Reveals Sushant Singh Rajput Was Paying EMI Of Ex Girlfriend Ankita Lokhande Flat
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : Social Media

अंकिता इस समय सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं। वो कई न्यूज चैनल्स के जरिए सुशांत के बारे में बात कर रही हैं और सभी को बता रही हैं सुशांत कैसे व्यक्ति थे। लेकिन अंकिता ने भी अब तक उनके फ्लैट की ईएमआई के बारे में कोई बात नहीं की। ये हैरान कर देने वाला खुलासा है। जिससे ये केस और भी ज्यादा पेचीदा होता जा रहा है।

विज्ञापन
Enforcement Directorate Reveals Sushant Singh Rajput Was Paying EMI Of Ex Girlfriend Ankita Lokhande Flat
पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media

बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत धारावाहिक पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। लेकिन इस रिश्ते के छह महीने बाद दोनों अलग हो गए थे। जिसके कुछ समय बाद अंकिता ने विक्की जैन के साथ मूव ऑन कर लिया। तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत भी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे।

पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: मुंबई पुलिस ने लिखा प्रवर्तन निदेशालय को पत्र, कहा- 'आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed