फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धड़क' के प्रमोशन से लेकर रेलवे भर्ती तक, ये हैं मनोरंजन और करियर से जुड़ी आज की बड़ी खबरें

Thu, 19 Jul 2018 08:58 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
entertainment and job top news 19 july 2018
दिल्ली में 'धड़क' का प्रमोशन

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर इन दिनों अपनी फिल्म 'धड़क' का पूरे जोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में फिल्म की स्टारकास्ट दिल्ली पहुंची और दिल खोलकर बातें कीं। फिल्म की शूटिंग को लेकर जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के हर सीन के लिए बहुत मेहनत की है। वह शूटिंग शुरू होने से पहले ही राजस्थान में जाकर रहने लगी थीं। बता दें कि फिल्म 'धड़क' इसी शुक्रवार 20 जुलाई को रिलीज हो रही है।

पढ़ें: दिल्ली को दिल दे बैठे ईशान, जाह्नवी को जनपथ मार्केट से खरीदकर दिया खूबसूरत तोहफा
entertainment and job top news 19 july 2018
20 दिन बाद भी 'संजू' का जलवा कायम
रिलीज के 20वें दिन भी रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का जलवा कायम है। इसी के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक की 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। माना जा रहा है फिल्म की कमाई इसी तरह जारी रही तो सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' को पीछे छोड़ देगी।

पढ़ें: अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बेकरार है 'संजू', 20वें दिन का कलेक्शन उड़ा सकता है नींद
entertainment and job top news 19 july 2018
डॉ हाथी का होगा पुनर्जन्म
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद के निधन से फैंस के साथ मेकर्स को बड़ा धक्का लगा है। डॉ. हाथी के किरदार की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने अब शो से जुड़ा फैसला लिया है और उनके किरदार का रिप्लेसमेंट किया जाएगा। इसके लिए फिल्म की शूटिंग वैष्णो देवी में की जाएगी।

पढ़ें: शो में होगा डॉ. हाथी का पुनर्जन्म, अब यहां शूट होगा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment and job top news 19 july 2018
थम नहीं रहा 'सेक्रेड गेम्स' पर विवाद
6 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की इन दिनों काफी चर्चा है लेकिन सीरीज के रिलीज होते ही यह विवादों में भी घिर गई है। मामले में ना केवल कोर्ट में सुनवाई चल रही है बल्कि कुछ राजनीतिक पार्टियों ने भी इस पर आपत्ति जताई है हालांकि राहुल गांधी ने फ्रीडम ऑफ स्पीच के मद्देनजर इस तरह के शोज पर किसी भी तरह के बैन का समर्थन नहीं किया है। राहुल गांधी के ट्वीट के बाद वेब सीरीज के डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने खुशी जताई।

पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स' पर कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक की नजर, पहले ही सीजन ने खड़े कर दिए ये 4 विवाद
विज्ञापन
entertainment and job top news 19 july 2018
रेलवे भर्ती में फिर से कर सकेंगे आवेदन
90 हजार पदों पर भर्ती के लिए रेलवे ने पिछले दिनों एप्लिकेशन स्टेटस लिंक जारी किया था। जिसके बाद करीब 1.27 लाख आवेदन अयोग्य पाए गए थे अब रेलवे ने अभ्यर्थियों को अपनी गलती सुधारने का मौका दिया है। जिनके आवेदन में कोई ना कोई गलती पाई गई है वो अब फिर से अपनी खामी ठीक कर 20 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।

पढ़ें: रेलवे के 90 हजार पदों के लिए इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड, उम्मीदवार ऐसे करें चेक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed